Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

VIDEO:किशोर को खेत से खरबूजा तोड़ना पड़ा महंगा, दबंग ने पेड़ से बांधकर उधेड़ी खाल

उत्तर प्रदेश से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दअसल यूपी के एटा जिले में एक शख्स को खरबूजा तोड़ना महंगा पड़ गया।

VIDEO:किशोर को खेत से खरबूजा तोड़ना पड़ा महंगा, दबंग ने पेड़ से बांधकर उधेड़ी खाल
X

उत्तर प्रदेश से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दअसल यूपी के एटा जिले में एक शख्स को खरबूजा तोड़ना करना महंगा पड़ गया।

समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एटा जिले में एक शख्स ने खरबूजा तोड़ लिया। खेत से खरबूजा तोड़ने के आरोप में गांव के दबंग ने किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किशोर का पेड़ से एक हाथ बंधा हुआ है, वह सिर्फ जींस पहने हुए है। दबंग शख्स पेड़ से बंधे किशोर को डंडे से पीट रहा है।

किशोर डंडे की मार से आपने आपको बचने के लिए पेड़ के चारो ओर घूम जाता है लेकिन वह डंडे की मार से बच नहीं पाता है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story