''वंदे मातरम बोलने से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए''

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |30 April 2017 12:09 PM
आज दोपहर में योगी ने देवरिया के दिव्यांगो को उपकरण बांटे और उनकी पेंशन बढ़ाने की भी बात की।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन है। आज उन्होंने देवरिया जाने के बाद आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत की। योगी ने कहा कि संघ की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की जरूरत है। योगी ने कहा कि वंदे मातरम बोलने से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addressing RSS-BJP Coordination meeting in Gorakhpur pic.twitter.com/6yn0s5sqcA
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2017
उल्लेखनीय है कि आज दोपहर में योगी ने देवरिया के दिव्यांगो को उपकरण बांटे और उनकी पेंशन बढ़ाने की भी बात की। साथ ही योगी ने कहा कि तहसील दिवस पर दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं का ऐलान होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को 120 दिनों के भीतर सुलझाने का वादा भी किया।
किसानों से जुड़े मामले पर सीएम ने बोला कि गन्ना किसानों को अब तक 5500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और चीनी मिलें इसी वित्तीय वर्ष में उनका बकाया चुकाएंगी। उन्होंने पूर्वी यूपी में बंद चीनी मिलों को जल्द दोबारा शुरू करवाने की बात रखी।
इसके अलावा उन्होंने किसानों को मिलने वाले समर्थन मूल्य को 10 रुपए बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी की रेखा से नीचे रह रहे लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
आज देवरिया दौरे के बाद योगी बशारतपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:30 से 5:30 तक जीडीए सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और 6 बजे के करीब वो लखनऊ लौट आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS