8वीं के बच्चों को BJP से जोड़ने की योजना

सुनने में भले अटपटा लगे लेकिन यह सत्य है कि मात्र एक महीने पहले उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्ष 2022 में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं।
इसके लिए कक्षा आठ से दस तक के छात्रों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की कवायद चालू कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि कक्षा आठ से 10 तक के छात्रों का पंजीयन कर उन्हें पार्टी के आदर्श ‘दीनदयाल उपाध्याय’ के जीवन पर लिखी पुस्तकें उपलब्ध करायी जाएंगी।
इसके बाद सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित कर छात्रों से उपाध्याय जी के बारे मे सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सवाल उपलब्ध करायी गई पुस्तकों में से ही आएंगे। परीक्षा देने वाले छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा। शुक्ला ने बताया कि पुस्तकों को पढ़कर छात्र दीनदयाल जी की विचारधारा के नजदीक आयेंगे।
आठवीं का छात्र 2022 तक हो जाएगा 18 साल का
उनका कहना था कि कक्षा आठ का छात्र कम से कम 13 वर्ष का होता है। वर्ष 2022 तक वह 18 वर्ष का होने के साथ ही मतदाता भी बन जायेगा। देश में मतदाताओं की कम से कम उम्र 18 वर्ष है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कक्षा आठ से 10 तक के कई लाख बच्चों का पंजीयन होगा। उसमें कई दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। इस तरह पार्टी से नयी पीढ़ी को जोडऩे की यह एक नयी विधा साबित हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS