US भारत को लौटाएगा 100 प्राचीन मूर्तियां, सुभाष कपूर ने की थीं दान

X
By - haribhoomi.com |2 Oct 2015 6:30 PM
टेराकोटा की बनी ज्यादातर मूर्तियां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी भारत की हैं।
नई दिल्ली. ओहियो स्थित तोलेदो म्यूजियम ऑफ आर्ट भारत को 100 से भी ज्यादा दुर्लभ भारतीय कलाकृतियां लौटाने के लिए तैयार हो गया है। ये कलाकृतियां इस म्यूजियम में आर्ट डीलर सुभाष कपूर ने दान की थीं। सभी मूर्तियां भारत के अलग-अलग हिस्सों से चुरा कर तस्करी की गई थीं। कपूर फिलहाल फुजल जेल में बंद है। 22 सितंबर को म्यूजियम ने कहा था कि वह 4 भारतीय कलाकृतियां भारत को लौटा देगा। इसमें गणेश की एक कांस्य प्रतिमा शामिल है।
.jpg)
म्यूजियम ने ये मूर्तियां कपूर से खरीदी थीं। सुभाष कपूर अमेरिकन न्याय विभाग और होमलैंड सुरक्षा की भी नजर में है। उसपर चुराई गई दुर्लभ कलाकृतियों को गैरकानूनी तरीके से आयात करने और बेचने का आरोप है। उस पर इन कलाकृतियों को खरीदने वाले ग्राहकों को गलत और झूठी जानकारी देने का भी आरोप है। कपूर ने साल 2006 और 2007 में म्यूजियम को 115 से भी ज्यादा दुर्लभ कलाकृतियां दान में दी थीं। इनमें से 50 से भी ज्यादा कलाकृतियां टेराकोटा की बनी हैं।
.jpg)
म्यूजियम द्वारा इन सामग्रियों की एक लिस्ट भारत को दी गई। लिस्ट के मुताबिक, सुभाष कपूर ने जो कलाकृतियां म्यूजियम को दीं उनमें पहली सदी ईसा पूर्व की टेराकोटा की बनी कुबेरा रैटल और जानवर पर सवारी कर रहे एक आदमी की मूर्ति शामिल हैं। कुछ अन्य मूर्तियां गुप्त वंश के समय की हैं। टेराकोटा की बनी ज्यादातर मूर्तियां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी भारत की हैं।
.jpg)
कपूर से 8 कलाकृतियां खरीदी थी
अधिकारी ने आगे बताया, '2001 से 2010 के बीच म्यूजियम ने कपूर से कुल मिलाकर 8 कलाकृतियां खरीदी थीं। तब से लेकर अब तक वे सभी चीजें पब्लिक के देखने के लिए सार्वजनिक रखी गई हैं। 2006 से 2007 के बीच कपूर ने म्यूजियम को 54 सेरामिक वस्तुएं दान में दीं और उसकी आर्ट गैलरी के मैनेजर एरन फ्रीडमैन ने जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद म्यूजियम को 64 कलाकृतियां दीं।'
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS