Shocking News In China: चूहे को दी सजा, हाथ पर काटा तो लड़की ने दांत से चबाकर मार दिया 

Mouse
X
चीन में लड़की ने चूहे को दांत से चबाकर मार डाला।
चीन में एक लड़की को चूहे ने हाथ पर काट लिया। जिसका बदला उसने चूहे को मौत देकर लिया। इस अजीबोगरीब घटना का सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

Shocking News In China: चीन अपनी अजीबोगरीब घटनाओं के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 18 साल की लड़की को चूहे ने उंगली पर काट लिया। इसके बाद लड़की ने भी चूहे को हाथ में उठा लिया और अपने दांत से बुरी तरह काट दिया। यह घटना बीते 21 दिसंबर 2023 की है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाथ पर काटने के बाद गुस्से में इस लड़की ने चूहे से बदला लेने का फैसला कर लिया। लड़की ने चूहे का पीछा कर हाथ से पकड़ लिया और गुस्से में उसके सिर पर दांत गड़ा दिए। लड़की ने अपने दांतों से चूहे पर इतना तेज हमला किया कि इसमें चूहे की मौत हो गई। हालांकि इस हमले में लड़की भी जख्मी हो गई।

लड़की ने बताया कि उसका इलाज हो गया है और अब वो ठीक है। उसकी रूममेट ने भी बताया कि इस घटना के बाद उसे बहुत पछतावा हुआ। इलाज के दौरान उसे चेहरा दिखाने में भी शर्म आने लगी। वहीं डॉक्टर भी इस घटना को सुनकर दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि इसे2023 की सबसे बड़ी बहादुर कह दो। दूसरे यूजर ने लिखा कि और बोलो, क्या तुम हमारे खेतों की चूहे से रक्षा करोगी ?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story