Logo
election banner
Dril Machine: क्या आपने कभी खाना बनाने में ड्रिल मशीन का उपयोग होते हुए देखा है। नहीं तो आज हम आपको एक ऐसा ही नजारा दिखाते हैं जिसमें दिवार में छेद करने वाली ड्रिल मशीन से एक व्यक्ति ने सरसों के साग को घोंट दिया।

Dril Machine: ठंड के दिनों में उत्तर भारत में सरसों का साग जमकर खाया जाता है। खासकर पंजाब में तो सरसों का साग और मक्का की रोटी पारंपरिक डिश के तौर पर जानी जाती है। लेकिन सरसों का साग बनाना इतना आसान नहीं होता है। इसमें काफी मेहनत लगती है। 

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने VIDEO वायरल किया है। जिसमें सरसों के साग को ड्रिल मशीन की सहायता से घोंटा जा रहा है। आमतौर पर लकड़ी की मथनी से घोंटा जाता है। ऐसा दाल बनाने में भी किया जाता है। लेकिन यहां मथनी नहीं दिखाई दे रही थी। एक शख्स ने कूकर में भरे सरसों में मक्का का आटा डलवाया और फिर अपनी ड्रिल मशीन शुरू कर दी। इसके बाद क्या था, देखते ही देखते मशीन के घूमती रही और साग को घोंटकर तैयार कर दिया गया। 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Sukhwinder Virdi (@sukhwinder.virdi.984) नाम के इंस्टा यूजर ने शेयर किया है। अब तक आपने देखा होगा कि किसी दिवार में होल करने के लिए ड्रिल मशीन का उपयोग किया जाता है। लेकिन इस बार इस मशीन से सरसों का साग घोंट दिया गया।  

इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को 55 लाख व्यूज और 1 लाख 30 हजार यूजर लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। किसी ने लिखा- साग को घोंटने का ऐसा तरीका पहली बार देखा तो किसी ने लिखा- हाथों से घोंटने की बात ही अलग होती है, उसका स्वाद जबरदस्त होता है। 

5379487