मगरमच्छ से बची हिरण, फिर शेर को पिला दिया पानी, जंगल के राजा को उल्टे पैर भागना पड़ा; VIDEO

Video of crocodile, deer and lion
X
मगरमच्छ के हमले से बचे हिरण ने शेरनी को दिखाई अपनी ताकत।
Deer-Lion Fight Video : तालाब में हिरण पर मगरमच्छ ने हमला किया। उसने जैसे-तैसे खुद को बचाया। इसके बाद हिरण ने शेर को अपने साहस से उल्टे पाव लौटा दिया।

Deer-Lion Fight Video : प्रकृति का इको सिस्टम सबसे अलग होता है। यहां हर जानवर अपने से कम ताकतवर जानवर का शिकार कर उसे अपना निवाला बनाता है। लेकिन कुछ जानवर ऐसे भी होते है, जो अपनी ताकत से ज्यादा बुद्धिमानी से काम लेते हुए बड़े से बड़े जानवर को भी पछाड़ देते हैं।

जंगल का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया। जिसमें एक हिरण पहले मगरमच्छ और बाद में शेरनी से खुद को बचा लेता है। वीडियो में हिरण की बुद्धिमानी और साहस को देखकर आप भी कह देंगे कि हारा वही जो लड़ा नहीं।

एक्स पर शेयर एक वीडियो का कैप्शन यही है, जिसमें देखा जा सकता है कि तालाब में हिरण पर मगरमच्छ हमला कर देता है, जिसमें हिरण खुद को बचा लेता है, उसी समय सामने शेरनी भी उसी का इंतजार कर रही होती है। लेकिन हिरण पूरे साहस से शेरणी का सामना करता है। हिरण अपने लंबे-लंबे सींगों से शेरनी को डराता है। वह शेरनी को खुद से दूर रहने पर मजबूर कर देता। इस बीच एक समय ऐसा आता है जब शेरनी उस पर हमला करने की कोशिश करती तभी, हिरण उसके पीछे इस तरह दौड़ता कि शेरनी बचकर दूर चले जाता।

इसे भी पढ़ें : दो सांडों की लड़ाई में तीसरे का नुकसान, कार मालिकों को लगा हजारों का चूना; VIDEO

वीडियो को X के @shabdsar हैंडल पर शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में कवि कुंवर नारायण की पंक्तियां लिखी- हारा वही जो लड़ा नहीं! लिखी हुई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 3 लाख से अधिक यूजर्स ने देखा है। वीडियो को यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कभी किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए। कई यूजर्स ने लिखा- यह वाकई मोटिवेशनल वीडियो है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story