धरती पर आधे से अधिक पेड़ हुए खत्म, रह गया है 30.04 खरब पेड़ों का अस्तित्वः रिसर्च

वाशिंगटन. धरती पर तीस खरब से ज्यादा पेड़ हैं यानी मोटे तौर पर प्रति व्यक्ति 422 पेड़ हैं। हालांकि मानव सभ्यता की शुरुआत से कुल पेड़ों की संख्या में 46 फीसद की कमी आई है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है। धरती पर तीस खरब से ज्यादा पेड़ों का नया अनुमान पूर्व के आकलन से करीब साढ़े सात गुना अधिक है। पहले 400 अरब पेड़ों का अनुमान लगाया गया था। शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने उपग्रह तस्वीरों, वन सूचियों और सुपर कंप्यूटर तकनीकों के उपयोग से दुनियाभर में पेड़ों की संख्या का खाका खींचा है।
अब विदेश से पैसा नहीं ले पाएगा ग्रीनपीस इंडिया, सरकार ने रद किया FCRA लाइसेंस
अध्ययन के मुख्य लेखक और येल स्कूल ऑफ फारेस्ट्री एंड इन्वाइरमेंटल स्टडीज के फेलो थॉमस क्राउथर ने कहा कि धरती पर पेड़ सबसे प्रमुख और नाजुक बनावटों में हैं। लेकिन हमने अभी हाल ही में इनके वैश्विक फैलाव को समझना शुरू किया है।दरअसल यह अध्ययन संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाले पर्यावरण कार्यक्रम 'बिलियन ट्री कंपेन' से प्रेरित है। इसकी पहल करने वाले समूह ने दो साल पहले क्राउथर से संपर्क किया था और क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पेड़ों की संख्या का अनुमान लगाने को कहा था ताकि वे भविष्य में अपने पौधरोपण के लक्ष्य को निर्धारित कर सके।
हाईकोर्ट ने ठुकराई गीता को भारत भेजने वाली याचिका, कूटनीतिक स्तर पर मामला सुलझाने का दिया आदेश
उस समय तक दुनियाभर में महज 400 अरब पेड़ों के होने का अनुमान था। यानी धरती पर प्रति व्यक्ति के लिहाज से केवल 61 पेड़ ही थे। नए अध्ययन में पाया गया कि धरती पर 30.04 खरब पेड़ों का अस्तित्व है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया की बढ़ती आबादी की मार पेड़ों पर पड़ रही है। आबादी के बढ़ने के कारण खाद्यान्नों की मांग बढ़ रही है जिसके लिए वनों को हटाकर खेती की जा रही है। इमारती लकड़ी की बढ़ती मांग भी वनों के कटने के लिए जिम्मेदार है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि करीब 11 हजार वर्ष पूर्व अंतिम हिम युग की समाप्ति के बाद मानव सभ्यता की शुरुआत से अब तक करीब 30 खरब पेड़ काटे जा चुके हैं।
पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, मेनका गांधी की अपील पर शिवराज सिंह ने किया ऐलान
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS