पूरे उत्तर भारत पर छाया कोहरे का कहर, करीब पौने दो सौ ट्रेनें लेट-कई कैंसल

कई ट्रेनें 24 घंटे तक लेट चल रही हैं। लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 13 घंटे, नई दिल्ली-दिब्रूगढ़ा राजधानी सात घंटे, कोलकाता राजधानी 22 घंटे और सियालदह राजधानी 23 घंटे लेट चल रही हैं। कुल 176 ट्रेने अपने नियत समय से देर चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों का बुरा हाल है। कई ट्रेनें रिववार शाम या रात को खुलने वाली थीं, वे अगले दोपहर तक प्लैटफॉर्म पर नहीं पहुंची थी। कई को तो स्टेशन पहुंचने पर पता चल रहा है कि उनकी ट्रेन घंटों लेट है या निरस्त कर दी गई है। इसके कारण ठंड में ठिठुरने को यात्री मजबूर हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS