मंगलवार को होगी भाजपा-लोजपा गठबंधन की घोषणा

X
By - haribhoomi.com |24 Feb 2014 6:30 PM
भाजपा व लोजपा का गठबंधन तय हो गया है।
नई दिल्ली. भाजपा व लोजपा का गठबंधन तय हो गया है। मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की मौजूदगी में नई दिल्ली में भाजपा व लोजपा गठबंधन की विधिवत घोषणा की जाएगी। लोजपा के खाते में नौ सीटें आयी हैं। नरेंद्र मोदी को तो गुजरात दंगे की जांच कर रही एसआइटी ने भी क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा के साथ लोजपा का गंठबंधन हुआ नहीं है। इस पर मंगलवार को दिल्ली में होनेवाली लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जायेगा।
राजद व कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद लोजपा ने प्रदेश में गठबंधन का नया तीर छोड़ दिया है। लोजपा के गठबंधन की गाड़ी राजद-कांग्रेस व जदयू से होते हुए आखिर में भाजपा के स्टेशन पर थम गई है। दिल्ली में भाजपा व लोजपा गठजोड़ के लिए भव्य तैयारी की जा रही है। वाजपेयी सरकार में शामिल रहे पासवान दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। प्रदेश की राजनीति के लिए भाजपा व लोजपा का गठबंधन सत्ताधारी जदयू के लिए बड़ा झटका है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, पासवान को मनाने में जुटी कांग्रेस-राजद-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS