ये खाने से बढ़ेगी आपकी पॉवर उनकी खुशी

सेक्स सुंदरता और सहजता से हो यह सारे युवा चाहते हैं लेकिन अक्सर सेक्स के बाद थकान, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत से ग्रस्त रहते हैं। हमारे आयुर्वेद में युवाओं को सेक्स के लिए शक्तिशाली बनाने के कई उपाय मिलते हैं। आइए जानते हैं कुछ उपाय।
25 ग्राम गेहूं, 20 ग्राम खसखस, 10-10 ग्राम बादाम गिरी, काजू व कद्दूकस नारियल, आधा लीटर दूध, 200 ग्राम शकर, 2 ग्राम दालचीनी, लौंग व इलायची आवश्यकतानुसार।
गेहूं व खसखस को अलग-अलग भिगोकर बारीक पीस लें। पिसे हुए गेहूं में एक गिलास पानी मिलाकर पतला घोल बना लें। इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करके लौंग, दालचीनी (दोनों का मोटा चूर्ण), इलायची (छिल्का निकालकर) डालकर थोड़ा भून लें।
फिर पिसी हुई खसखस को एक मिनट तक भूनें। फिर इसमें गेहूं का घोल व दूध डाल दें। उबाल आने पर सभी मेवे मिला दें। जब घोल आधा रह जाए, तो शकर मिला दें। इसे सुबह नाश्ते में लें। यह स्वादिष्ट पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक है।
सेक्स शादीशुदा जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए पति-पत्नी के बीच अच्छे् सेक्सुअल रिलेशन का होना जरूरी है। कपल्स सरल और अचूक घरेलू नुस्खों द्वारा अपनी सेक्स लाइफ को आकर्षक बना सकते हैं, आइए जानते हैं, कैसे-
2-4 सूखे अंजीर सुबह-शाम दूध में पकाकर खाएं और ऊपर से दूध पीएं। इसके सेवन से शरीर में नई शक्ति आती है।
7-7 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, मिश्री और शहद लेकर इसमें 15 ग्राम गाय का घी मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन करने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS