जब घर को देना हो डिफरेंट लुक तब अपनाएं ये टिप्स

जब घर को देना हो डिफरेंट लुक तब अपनाएं ये टिप्स
X
घर के इंटीरियर में कुछ अलग करने के कई तरीके हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका है, स्टेटमेंट वॉल तैयार करना।
नई दिल्ली. आपका घर खूबसूरत है, फिर भी आपको महसूस होता है कि आपके घर में कुछ ऐसा नहीं है, जो सबसे अलग है। यह सबसे अलग क्या है, कैसा होता है? घर के इंटीरियर में कुछ अलग करने के कई तरीके हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका है, स्टेटमेंट वॉल तैयार करना। घर में एक ऐसी दीवार, जिसे देखकर सब देखते ही रह जाएं। जानिए, कैसे क्रिएट करें स्टेटमेंट वॉल।
क्या है स्टेटमेंट वॉल
स्टेटमेंट वॉल का मतलब दीवार पर पेंटिंग्स टांग देने से नहीं है। इसके लिए आपको जरूरत है कि थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाने की। अपनी कल्पना की मदद लें। आप चाहें तो दीवार पर बड़े-बड़े रंग-बिरंगे आईने लगा सकती हैं। स्टेटमेंट वॉल ऐसी होनी चाहिए, जो दीवार को खूबसूरत लुक दे।
कलर
दीवार पर रग्स लटकाना बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है। यह दीवार को अलग ही लुक देते हैं। आपके कमरे में जिस रंग के शेड्स ज्यादा हैं, उसी रंग का रग्स दीवार पर लटका दें। अंतर आपको खुद समझ में आ जाएगा।
टेक्सटाइल पीस
बाजार में कलरफुल टेक्सटाइल पीसेस खूब मिलते हैं। बस जरूरत है अलग अंदाज में इन्हें यूज करने की। आप चाहें तो छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश और झारखंड के टेक्सटाइल पीस को खरीद कर और फे्रम करके दीवार पर लगा सकती हैं। अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर दुपट्टों को भी फ्रेम करके दीवार पर लगा सकती हैं।
नक्शा
यह सुनने में बेहद अजीब लग रहा होगा कि दीवार पर नक्शा लगाइए। लेकिन याद कीजिए बचपन में किस तरह आपके पापा वर्ल्ड मैप कमरे में सजाकर लगाते थे। ठीक उसी की तर्ज पर नक्शे कोे दीवार पर लगाएं। यह बेहद खूबसूरत डेकोरेटिव पीस का काम करेगा। चाहें तो जिन जगहों का आपने भ्रमण किया है, वहां निशान लगा दें। इससे यह आपका सिग्नेचर स्टाइल हो जाएगा।
पेंट
पेंट का मतलब किसी भी रंग से दीवार को रंगना नहीं बल्कि किसी खास तस्वीर को ध्यान में रखते हुए दीवार पर पेंट लगाना है। चाहें तो भगवान की तस्वीर को ध्यान में रखकर उसी तरह का कुछ एब्स्ट्रैक्ट पेंट कर लें। इसके अलावा भी आप डिफरेंट एबस्ट्रैक्ट पेटिंग दीवार पर कर सकती हैं। आप चाहें तो दीवार को आधा पेंट भी कर सकती हैं, लेकिन इसमें कलर इफेक्ट जरूर रखें।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story