आसान है पोर्न देखने की लत छुड़ाना

अकसर सेक्स की जानकारी के लिए लोग पोर्न देखने और पढ़ने लगते हैं। लेकिन इसकी आदत पड़ जाना गलत है। लत लग जाने के बाद बहुत से लोग जहां पोर्न देखे बिना सेक्स नहीं कर पाते, वहीं कुछ को इसे देखे बिना नींद तक नहीं आती। कुछ लोग उत्तेजित होने के लिए पोर्न देखते हैं। क्या आप भी पोर्न की लत के शिकार हैं? तो आइए आपको बताते हैं पोर्न की लत से कैसे छुटकारा पाया जाए।
रेगुलर इन सेक्स
पोर्न से निजात पाने का सबसे बेहतर उपाय है कि आप खुद सेक्स करें। वो भी रेगुलरली करें। इससे आप जिन चीजों को देख रहे हैं उनका अनुभव कर पाएंगे, ताकि देखने की लत छूट जाए। सेक्स नहीं करते हैं तो हस्तमैथुन करें।
मास्टरबेशन करें
सेक्स ना कर पाने की स्थित में मास्टरबेशन पोर्न की लत छुड़ाने के लिए बेहतर उपाय है। ऐसा करने से आपकी सेक्सुअल टेंशन दूर होगी और सेक्स क्षमता बढ़ेगी।
महिलाओं से नजदीकी
पोर्न की लत वाले लोग कुछ समय बाद ऐसे काम करने लगते हैं जो सोसाइटी के खिलाफ होते हैं या अप्राकृतिक सेक्स में शामिल होते हैं। इसलिए जानकार पोर्न की लत छुड़ाने के लिए तस्वीरों की जगह वास्तविक महिलाओं के संपर्क में जाने की सलाह देते हैं। इससे आपका चिड़चिड़ापन खत्म होगा और आप सामाजिक शुरुआत होगी।
परिवार को समय दें
अकेलापन भी पोर्न की लत को बढ़ाता है। इससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप परिवार वालों के साथ या दोस्तों के साथ समय गुजारें।
नई हॉबी बनाएं
ऐसा होता है कि परिस्थित प्रतिकूल होने पर व्यक्ति को पोर्न की लत लग जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप नई हॉबी बनाएं। जैसेकि डांस सीखना, म्यूजिक सीखना, आउटिंग पर जाना, योग करना या जो भी आपको पसंद हो।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS