चीनी सेना संग लद्दाख का गतिरोध समाप्त, बॉर्डर से लौटने लगी चीनी सेना

इसकी अगुवाई भारत की ओर से मेजर जनरल स्तर के सैन्य अधिकारी ने की। बैठक में इस विवाद की समीक्षा की गई और भारत और चीनी सेनाओं की 10 सितंबर से पहले की स्थिति में लौटने पर भी चर्चा हुई। इससे पहले सोमवार तक यह खबरें आ रही थी कि डेमचौक में चीनी नागरिक अपने टेंटों के साथ मौजूद हैं और चुमार में चीनी सेना डटी हुई है। डेमचौक से चीनी सेना की वापसी की बात कही गई थी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा अमेरिका में मौजूदा विवाद का सितंबर महीने के अंत तक हल निकालने की घोषणा की गई।
जिसके बाद 26 सितंबर को स्पंगुर गैप में दोनों सेनाओं के बीच चौथी फ्लैग बैठक हुई जिसमें इस गतिरोध का समापन 30 सितंबर तक करने पर रजामंदी बनी। 26 सितंबर की बैठक के बाद ही चीनी सेना ने विवादित जगहों से वापस जाना शुरू किया। भारतीय सेना का शुरूआत से यह तर्क रहा है कि चीनी सेना ने उनकी सीमा में अतिक्रमण किया है इसलिए वो विवादित जगह से वापस जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS