सांबा में हमला करने वाले दो आतंकी ढेर, दो जवान घायल-एक नागरिक की मौत

X
By - haribhoomi.com |20 March 2015 6:30 PM
यह हमला सेना के 81 सशस्त्र रेजीमेंट पर हुआ।
जम्मू. जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे के भीतर एक और आतंकी हमला हुआ है। सांबा जिले में नेशनल हाइवे पर स्थित सेना की टैंक रेजिमेंट पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सांबा कस्बे से मात्र 4 किमी की दूरी पर मेहसर आर्मी कैंप पर दो आतंकियों ने हमला किया।
सूत्रों के मुताबिक आर्मी स्कूल के पास करीब पांच घंटे तक मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है। हमले में एक मेजर सहित सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। आतंकियों की गोलीबारी में एक आम आदमी की मरने की भी खबर है।
आतंकियों ने ये हमला सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर किया। आतंकियों ने आर्मी कैंप पर ग्रेनेड फेंके। आतंकवादी हमले के चलते जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से बंद कर दिया गया है। ये भी खबर है इस आतंकी हमले में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
24 घंटे के भीतर आतंकियों का ये दूसरा हमला है। कल ही आतंकियों ने कठुआ में हमला किया था और आज सांबा में आतंकियों ने आर्मी कैंप को निशाना बनाया है। अपुष्ट खबर ये भी है कि इस हमले में सेना के कुछ जवान घायल भी हुए हैं। सेना के जवान भी जवाबी फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। दोनों और से जबरदस्त गोलाबारी हो रही है।
जब आर्मी कैंप पर हमला हुआ, तब लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। लोगों को आर्मी का सायरन सुनाई दिया, जो संकेत था कि आतंकी हमला हुआ है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में यह दूसरा आतंकी हमला है। शुक्रवार को आतंकियों ने जम्मू के कठुआ में पुलिस थाने पर हमला किया था। उस हमले में तीन पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। हालांकि सुरक्षाबलों ने बाद में दो आतंकियों को भी मार गिराया था।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, मारे गए सैनिक के बारे में -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS