Vivo X Fold 5 लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और दमदार फोल्डेबल फीचर्स

Vivo X Fold 5 Foldable Phone Launched india
Vivo X Fold 5 Foldable Phone Launched: Vivo ने सोमवार को भारत में अपना लेटेस्ट Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Vivo X200 FE के साथ पेश किया गया है। बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन 8.03 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 6.53 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है।
इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB रैम और 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। इस फोन में पीछे तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं, जिसमें टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए दो 20MP कैमरे दिए गए हैं।
Vivo X Fold 5 भारत में कीमत
भारत में Vivo X Fold 5 की कीमत ₹1,49,999 रखी गई है, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। यह स्मार्टफोन Titanium Grey कलर में उपलब्ध है और फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए ओपन है। इसकी बिक्री 30 जुलाई से Flipkart और Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
Vivo X Fold 5 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स:
इसमें 8.03 इंच की फोल्डेबल AMOLED इनर स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2480×2200 पिक्सल है। कवर स्क्रीन 6.53 इंच AMOLED की है, जिसका रेजोल्यूशन 2748×1172 पिक्सल है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस, TÜV Rheinland Eye Protection 3.0 और Zeiss Master Colour सर्टिफिकेशन है।
फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC, 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
हैंडसेट के रियर में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS और f/1.57 अपर्चर के साथ), 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस, 3X ऑप्टिकल जूम और 100X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। साथ ही , 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस, f/2.05 अपर्चर के साथ मिलता है। सेल्फी के लिए इनर और आउटर स्क्रीन दोनों पर 20MP कैमरा दिया गया है। फोन में AI Image Studio फीचर का सपोर्ट भी मिलता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध है। यह फोन IPX8 + IPX9 + IP5X रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस से लैस है। इसके अलावा फोन में, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट मिलता है। फोन फोल्ड होने पर 9.2mm मोटा, अनफोल्ड होने पर 4.3mm मोटा दिखता है और इसका टोटल वज़न 217 ग्राम है।
