Upcoming Smartphone: नवंबर 2025 में लॉन्च होंगे ये 6 धांसू स्मार्टफोन, iQOO, Lava, Oppo मचाएंगे धूम

Upcoming Smartphone November 2025
Upcoming Smartphone November 2025: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना लेना चाहिए। दरअसल, नंवबर 2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में एक से बड़े एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले है। इस महीने कुछ बेहतरीन ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च होंगे, जो हर सेगमेंट में तहलका मचाएंगे। चाहे आप फ्लैगशिप डिवाइस के शौकिन हों या बजट फोन के, नवंबर में आपको हर तरह की स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का आनंद मिलेगा।
इनमें OnePlus 15, Lava Agni 4, iQOO 15 , Nothing Phone 3a Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Realme GT 8 Pro जैसे फोन लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ ही देसी स्मार्टफोन ब्रांड Wobble अपना पहला डिवाइस भी नवंबर में ही लॉन्च करने वाला है। चलिए अब इन हैंडसेट के बारें में विस्तार से जानें।
नवंबर में लॉन्च होंगे ये 6 धांसू स्मार्टफोन
iQOO 15
iQOO 15 26 नवंबर को ग्लोबली और भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से powered होगा, और इसमें एक डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप भी होगी। iQOO 15 सबसे पहले OriginOS 6 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा।
Oppo Find X9 सीरीज
Oppo की Find X9 सीरीज, जिसमें Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं, पहले ही चीन में लॉन्च हो चुकी है। अब, यह दोनों हैंडसेट नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Find X9 में 6.69-इंच AMOLED स्क्रीन होगी। दोनों हैंडसेट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से powered होंगे, जिसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज होगा।
Lava Agni 4
अब फ्लैगशिप स्मार्टफोनों से हटकर, Lava Agni 4 भी नवंबर 2025 में लॉन्च होगा। टीजर्स से पुष्टि हुई है कि इसमें मेटल बॉडी होगी और इसके बैक में एक होरिजेंटल पिल-शेप कैमरा आइलैंड होगा। इसमें 6.78-इंच Full HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और 7000mAh बैटरी हो सकती है।
Nothing Phone 3a Lite
Nothing का नया बजट स्मार्टफोन, Phone 3a Lite, हाल ही में ग्लोबली लॉन्च हुआ है। हालांकि, इसकी भारतीय कीमत अभी तक नहीं बताई गई है, और उम्मीद की जा रही है कि नवंबर में इसकी कीमत घोषित की जाएगी। यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 7300 Pro SoC से powered होगा, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा होगा।
Realme GT 8 Pro
रियलमी जीटी 8 प्रो फोन भारत में नंवबर में लॉन्च होगा। इसमें तेज-तर्रार Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही पावर के लिए 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 50-60 हजार रुपए के बीच होगी।
Wobble
Indkal की इन हाउस कंपनी बॉवल अपने पहले हैंडसेट के साथ स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रहा है। हालांकि इस फोन का नाम या स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए है। लेकिन कंपनी ने फोन की नंवबर में लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। यह फोन संभवतः बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा।
