Samsung Unpacked इवेंट आज दोपहर 3 बजे: Galaxy S25 FE और Tab S11 Ultra से उठेगा पर्दा!

Samsung Unpacked event today at 3 PM: Galaxy S25 FE and Tab S11 Ultra to be unveiled
X

Samsung Unpacked event today at 3 PM

Samsung Unpacked event आज दोपहर 3 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट में Galaxy S25 FE और Tab S11 Ultra जैसे प्रीमियम AI पावर्ड डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। जानिए कहा और कैसे देखें लइवस्ट्रीम।

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 2025 आज (4 सितंबर) को होने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इस इवेंट में आज दोपहर 3 बजे (IST) अपने लेटेस्ट डिवाइसेज से पर्दा उठाने जा रही है। इस वर्चुअल इवेंट में कंपनी के द्वारा Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और Samsugn Galaxy Tab S11 Ultra जैसे प्रीमियम AI-पावर्ड डिवाइस लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। । इवेंट को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आइए अब जानें की ब्रांड इस भव्य इवेंट में क्या नया और अनोखा करने वाला है।

Samsung Galaxy Event की लाइवस्ट्रीम कैसे देखें?

Samsung Galaxy Event आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे लाइव शुरू होगा। यह इवेंट पूरी तरह से वर्चुअल है, यानी आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। इसको देखने के लिए यूजर्स Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और सैमसंग के YouTube चैनल पर जा सकते हैं। Samsung इस इवेंट को “new gateway to the latest Galaxy AI experience (नवीनतम Galaxy AI एक्सपीरियंस का नया द्वार)” कहकर प्रमोट किया जा रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि AI फीचर्स इस इवेंट का मुख्य आकर्षण हो सकते हैं।

Samsung Galaxy Event में क्या-क्या हो सकता है लॉन्च?

Samsung Galaxy S25 FE (Fan Edition) स्मार्टफोन
Samsung इस बार अपने बहुप्रतीक्षित Galaxy S25 FE (Fan Edition) स्मार्टफोन को बेहद प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स के साथ पेश कर सकता है। यह डिवाइस देखने में Galaxy S25 और S25 Plus जैसा होगा, लेकिन इसका रियर पैनल और एज कलर-मैच नहीं होंगे, जिससे यह थोड़ा अलग नजर आएगा। Galaxy S25 FE को Icyblue, Jetblack, Navy और White जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसमें 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर और 8GB RAM दी जा सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 8MP का 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस Android 15 आधारित One UI 7 पर चलेगा और इसे 4,900mAh की बैटरी और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जा सकता है।

Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra

इसके साथ ही कंपनी अपनी नई टैबलेट सीरीज़ Galaxy Tab S11 Ultra को भी लॉन्च कर सकती है। यह टैबलेट Exynos 9400 चिपसेट और Mali-G925 GPU के साथ आएगा, जो इसे AI और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल बनाएगा। इसमें 14.6-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज की संभावना है।

कैमरे की बात करें तो रियर साइड पर 13MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है, जबकि फ्रंट में डुअल 12MP कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। यह टैबलेट 11,600mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। S Pen स्टाइलस सपोर्ट भी इसके खास फीचर्स में शामिल हो सकता है। हालांकि, Galaxy Tab S11 के बेस वेरिएंट को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story