आज ब्रुकलिन में Samsung Unpacked 2025 इवेंट: Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 हो सकते हैं लॉन्च, देखें लाइव

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Today
X

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Today

Samsung Unpacked 2025 इवेंट आज ब्रुकलिन में, जहां Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। जानिए कैसे देखें लाइवस्ट्रीम शाम 7:30 बजे से और क्या हैं नए फीचर्स।

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Event Today: Samsung आज ब्रुकलिन में अपना बड़ा Unpacked Galaxy 2025 इवेंट आयोजित कर रहा है। इस इवेंट में दक्षिण कोरियाई कंपनी नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च कर सकती है। साथ ही, इस बार नए AI-फीचर्स और बेहतर हार्डवेयर के साथ इन फोन का अनुभव और भी खास होने की उम्मीद है। अगर आप इस लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, तो इसे आप Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। आइए तब तक फोन के सामने आए फीचर्स पर एक नजर डालें।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज 9 जुलाई को आयोजित होगा। यह न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। यह एक इन-पर्सन इवेंट होने की संभावना है, लेकिन आप इसे Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल्स, और Samsung के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

नया Fan Edition (FE) भी हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी एक नया, किफायती क्लैमशेल डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन भी पेश कर सकती है, जिसे Fan Edition (FE) ब्रांडिंग के तहत लाया जा सकता है। हालांकि Samsung ने अब तक इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन अफवाहों का बाज़ार गर्म है।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: क्या हो सकता है लॉन्च
अब तक Samsung ने इस इवेंट के बारे में कुछ ही टीज़र साझा किए हैं। कंपनी ने इसे "Galaxy का अगला चैप्टर" बताया है और कहा है कि वह एक ऐसा डिवाइस पेश करेगी जो "Ultra experience" देगा। पहले ऐसा माना जा रहा था कि Galaxy Z Fold 7 के साथ एक Ultra मॉडल भी आएगा, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह टीज़र सिर्फ Z Fold 7 में बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहा है।

Samsung ने यह भी संकेत दिया है कि वह एक AI-पावर्ड इंटरफेस के साथ अगली पीढ़ी के Galaxy डिवाइस पेश करेगी। उम्मीद है कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में Galaxy AI सपोर्ट के साथ दमदार हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर, यह भी चर्चा है कि Galaxy Z Flip 7 का एक सस्ता वेरिएंट भी आ सकता है, जो Galaxy Z Flip 7 FE नाम से लॉन्च हो सकता है , जैसा कि कंपनी ने पहले भी FE सीरीज़ के साथ किया है।

Galaxy Watch 8 सीरीज़ भी हो सकती है लॉन्च
फोल्डेबल फोनों के साथ-साथ, Samsung आज अपनी नई Galaxy Watch 8 सीरीज़ भी पेश कर सकता है। इसमें Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic शामिल हो सकती हैं, जिसमें क्लासिक मॉडल एक साल के गैप के बाद वापसी करेगा। इसके अलावा, Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन भी पेश किया जा सकता है, जो 2024 के मॉडल का सक्सेसर होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story