Samsung Galaxy S26 Geekbench पर हुआ स्पॉट: Exynos 2600 प्रोसेसर और 12GB RAM की पुष्टि! जल्द हो सकता है लॉन्च

Geekbench पर दिखा Samsung Galaxy S26, प्रोसेसर का खुलासा।
Samsung Galaxy S26: सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 लॉन्च से पहले एक बार फिर चर्चा में है। इस बार फोन को Geekbench बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर, RAM और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारियाँ सामने आई हैं।
Exynos 2600 चिपसेट के साथ आया साउथ कोरिया वेरिएंट
Geekbench पर SM-S942N मॉडल नंबर वाला Samsung स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है, जिसे Galaxy S26 का साउथ कोरियाई वेरिएंट माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 10-कोर वाला Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका प्राइम कोर करीब 3.8GHz की स्पीड पर काम करता है।
Samsung Galaxy S26's South Korean variant (SM-S942N) spotted on Geekbench
— Anvin (@ZionsAnvin) February 2, 2026
- Exynos 2600 (Internal codename: S5E9965)
- 12GB RAM
- Android 16#Samsung #GalaxyS26 #SamsungGalaxyS26 pic.twitter.com/nLW6BYRjSt
अलग-अलग देशों में अलग प्रोसेसर की रणनीति
रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S26 को यूरोप और साउथ कोरिया में Exynos चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है, जबकि अमेरिका, जापान और चीन जैसे बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
Geekbench स्कोर और सॉफ्टवेयर डिटेल
बेंचमार्क डेटा के अनुसार Galaxy S26 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3315 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11310 अंक हासिल किए हैं। फोन में 12GB RAM दी गई है और यह Android 16 पर आधारित One UI के साथ आ सकता है।
पहले भी सर्टिफिकेशन साइट पर दिख चुका है फोन
यह पहली बार नहीं है जब Galaxy S26 लीक हुआ हो। इससे पहले फोन FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आ चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।
डिस्प्ले और स्टोरेज से जुड़ी संभावित जानकारी
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 में 6.3-इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक हो सकती है। फोन 120Hz तक के डायनामिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB वेरिएंट आने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप और बैटरी
Samsung Galaxy S26 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
