19 जुलाई को आ रहा Samsung Galaxy F36 5G: इतनी होगी कीमत, मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स

Samsung Galaxy F36 5G
Samsung Galaxy F36 5G Launch Update: साउथ कोरियन टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप Galaxy 'F' सीरीज में नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने मंगलवार 15 जुलाई को घोषणा कर पुष्टि की है वह अपना नवीनतम स्मार्टफोन इंडिया में 19 जुलाई को पेश करने जा रही है। इस हैंडसेट का नाम Samsung Galaxy F36 5G है।
कंपनी गैलेक्सी एफ36 के लॉन्च की पुष्टि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की है। जहां इसे 'Flex Hi-FAI' स्मार्टफोन कहा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें कई एआई-पावर्ड (AI) फीचर्स दिए जाएंगे। यह फोन लॉन्च के बाद Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिजाइन और फीचर्स
कंपनी द्वारा शेयर टीजर में, Galaxy F36 5G को 'Flex Hi-FAI' स्मार्टफोन कहा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें कई एआई-पावर्ड (AI) फीचर्स दिए जाएंगे। फोन को लाल और बैंगनी रंगों में पेश किया जाएगा और इसमें लेदर फिनिश वाला रियर पैनल होगा। रियर में वर्टिकली अलाइन्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो Galaxy M36 5G से मिलता-जुलता है। इससे कयास लगाए जा रहे है कि यह हैंडसेट गैलेक्सी F34 5G का अपग्रेडेड वर्ज़न हो सकता है।
Samsung Galaxy F36 5G: संभावित फीचर्स
सैमसंग का गैलेक्सी F36 5G देश में फ्लिपकार्ट के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने नए डिवाइस की जानकारी देने के लिए एक समर्पित लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है। इस पेज के मुताबिक, आने वाले गैलेक्सी डिवाइस में Edit Suggestions, Image Clipper, और Object Eraser जैसे फ़ीचर होंगे। पिछली लीक में दावा किया गया था कि गैलेक्सी F36 5G Exynos 1380 चिपसेट और 6GB रैम से लैस होगा। यह Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ चलेगा। इसमें 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 450ppi पिक्सल डेनसिटी वाला 6.7 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy F34 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन
Galaxy F36 5G को Galaxy F34 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसे अगस्त 2023 में भारत में ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। F34 में 6.46-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले, Exynos 1280 प्रोसेसर, 8GB तक रैम, 128GB स्टोरेज, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई थी। Galaxy F36 5G की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि 19 जुलाई को लॉन्च इवेंट में होगी।
