Samsung Galaxy Buds Core भारत में जल्द होंगे लॉन्च: 35 घंटे की बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स

Samsung Galaxy Buds Core भारत में जल्द होंगे लॉन्च।
SamsungGalaxy Buds Core Launch Soon: Samsung भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करने की तैयारी में है। इनका नाम Galaxy Buds Core होने की संभावना है। हाल ही में कंपनी के X (पहले Twitter) हैंडल पर डाले गए टीजर में इन ईयरबड्स के नाम का इशारा किया है। हालांकि कंपनी ने इन बड्स के बारें में सीधे तौर पर जानकारी नहीं दी है।
लेकिन, Galaxy Buds Core पहले ही भारत के BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन डेटाबेस और Samsung के रीजनल सपोर्ट पेजों पर देखे जा चुके हैं, जो आमतौर पर जल्द लॉन्च का संकेत होते हैं। इस लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy Buds Core दो रंगों- Black और White में उपलब्ध होंगे। साथ ही इन बड्स के मुख्य फीचर्स से भी पर्दा उठ गया है। यहां हम बड्स की सामने आई अन्य डिटेल्स के बारें में बता रहे हैं। आइए देखें...
Samsung Galaxy Buds Core के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
भारत में आधिकारिक घोषणा से पहले ही ये ईयरबड्स Samsung की UAE वेबसाइट पर कुछ समय के लिए लिस्ट हो गए थे, जिसके बाद पेज को हटा दिया गया। हालांकि, Gadgets360 ने समय रहते उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। ईयरबड्स का डिज़ाइन स्टेमलेस (बिना डंडी के) होगा और चार्जिंग केस का डिज़ाइन Galaxy Buds 2 के केस से काफी मिलता-जुलता है।
रिपोर्ट के अनुसार, इनमें Bluetooth 5.4 सपोर्ट, AAC, SBC और Samsung का Scalable Codec सपोर्ट, A2DP, HFP जैसे सामान्य ब्लूटूथ प्रोफाइल, टच कंट्रोल और IP54 रेटिंग (धूल और पानी के छींटों से बचाव) जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, इनकी एक अन्य खास बात यह है कि इन बड्स में Active Noise Cancellation (ANC) भी होगा, जो आमतौर पर बजट सेगमेंट में नहीं मिलता।
स्मार्ट AI फीचर्स
गैलैक्सी बड्स कोर में Samsung के कुछ Galaxy AI फीचर्स, जैसे Interpreter और Live Translate, भी इनमें हो सकते हैं। हालांकि ये केवल नए Samsung डिवाइसेज़ के साथ ही काम करेंगे।
बैटरी और वजन
लिस्टिंग के अनुसार, आने वाले Galaxy Buds Core बड्स में ANC ऑन रहने पर 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती हैं। जबकि ANC ऑफ रहने पर इन्हें 35 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड में 65mAh बैटरी है और चार्जिंग केस में 500mAh बैटरी उपलब्ध होगी। इसके प्रत्येक बड का वजन 5.3 ग्राम है और केस का वजन 31.2 ग्राम होगा।
