Redmi Turbo 5 Max: 9,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखिए पूरी डिटेल्स

Redmi Turbo 5 Max Launched Update
Redmi Turbo 5 Max जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने वहां इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर (प्री-रिज़र्वेशन) लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, नए Turbo सीरीज़ स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने इसके चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है।
Redmi Turbo 5 Max में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। यह स्मार्टफोन Dimensity 9500s से पावर्ड होने वाले शुरुआती फोन्स में से एक होगा। जानिए फीचर्स और पूरी डिटेल्स।
Redmi Turbo 5 Max के स्पेसिफिकेशंस
हाल ही में Weibo पर किए गए एक पोस्ट में Redmi ने कन्फर्म किया है कि आने वाला Redmi Turbo 5 Max 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह फोन 100W Programmable Power Supply (PPS) प्रोटोकॉल के साथ आएगा। इससे पहले कंपनी यह भी बता चुकी है कि इस हैंडसेट में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी। संभावना है कि इसमें 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती हैं, जो Redmi Turbo 4 Pro और Redmi Turbo 4 में मिलने वाले 90W चार्जिंग सपोर्ट से एक बड़ा अपग्रेड है। Redmi Turbo 4 Pro में 7,550mAh बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Turbo 4 में 6,550mAh बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
इसके अलावा, Redmi ने चीन में Xiaomi Mall के जरिए आने वाले Redmi Turbo 5 Max के लिए प्री-रिज़र्वेशन भी शुरू कर दिए हैं।
Redmi Turbo 5 Max के अन्य फीचर्स
Redmi Turbo 5 Max के इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कंपनी ने हाल ही में फोन को Ocean Breeze कलर ऑप्शन में टीज़ किया है। इसमें CNC मेटल फ्रेम और फाइबरग्लास रियर पैनल दिया गया है। फोन में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर्स होंगे।
फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। Redmi Turbo 5 Max के MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आने की पुष्टि हो चुकी है। चीन में इसकी कीमत लगभग CNY 2,500 (करीब ₹33,000) रखी जा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.5-इंच का LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
