Redmi Turbo 5 का पहला लुक आया सामने: स्टाइलिश डिजाइन, 8,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

Redmi Turbo 5 की पहली झलक आई सामने।
रेडमी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर सकता है। यह डिवाइस Redmi Turbo 4 के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नए Turbo सीरीज़ स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई लीक पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स और संभावित लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर चुके हैं।
अब एक नई लीक में Redmi Turbo 5 के डिज़ाइन की पहली झलक सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह फोन 8,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
Redmi Turbo 5 डिजाइन हुआ लीक
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Weibo से एक लीक फोटो शेयर की है जिसमें Redmi Turbo 5 दिखाई दे रहा है। तस्वीर में फोन सफेद रंग में नजर आ रहा है, जो Redmi Turbo 4 के “Luck Cloud White” कलर वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है। फोन में होल-पंच डिस्प्ले है जिसके चारों तरफ पतले और समान बेज़ल्स हैं।
पीछे की तरफ, Redmi Turbo 5 में वर्टिकल स्टैक्ड डुअल-कैमरा सेटअप दिखाई देता है। खास बात यह है कि दूसरे कैमरा सेंसर के चारों ओर हरे रंग की रिंग दी गई है, जो पिछले मॉडल से एक डिज़ाइन बदलाव दर्शाती है। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक LED फ्लैश मौजूद है।
टिप्स्टर का कहना है कि Redmi Turbo 5 भारत और ग्लोबल मार्केट में Poco F8 के नाम से लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन Qualcomm के आने वाले Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। हालांकि, पहले की लीक में दावा किया गया था कि इसमें MediaTek Dimensity 8500 SoC होगा और इसे चीन के बाहर Poco X8 Pro के रूप में रीब्रांड किया जाएगा।
हाल ही में Redmi Turbo 5 को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2511FRT34C के साथ देखा गया था। उम्मीद है कि यह फोन चीन में इस महीने लॉन्च होगा। इसमें 8,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसमें 6.5-इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले होगा, जिसकी 1.5K रेज़ॉल्यूशन होगी। फोन में मेटल फ्रेम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित रहेगा।
