Redmi Note 15 Series: दिसंबर में भारत में हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

Redmi Note 15 Series
X

Redmi Note 15 Series

Redmi Note 15 सीरीज दिसंबर में भारत में लॉन्च हो सकती है। लीक में बताया गया है कि यह डिवाइस जनवरी 2026 से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 15 Series: Redmi कथित तौर पर Redmi Note 15 सीरीज को कई बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिनमें भारत भी शामिल है। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक एक नई लीक ने न केवल देश में इसके लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी दी है, बल्कि इसकी सेल डेट का भी खुलासा कर दिया है। यह फोन फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स से लैस होगा। आइए अब जानें Redmi Note 15 Series की इंडिया लॉन्च डेट।

Redmi Note 15 सीरीज लॉन्च टाइमफ्रेम

टिपस्टर के अनुसार, Redmi Note 15 सीरीज दिसंबर में भारत में लॉन्च होगी। यह सीरीज देश में 9 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि उन्होंने Redmi Note 15 मॉडल्स के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि Note 15, 15 Pro और 15 Pro+ मॉडल्स पेश किए जाएंगे।

Redmi के फ्लैगशिप्स फोन भारत में फिर मचाएंगे धूम

टिपस्टर ने यह भी दावा किया कि Redmi चीन में उपलब्ध K-सीरीज जैसी नई सीरीज पेश करेगा। यह नई लाइनअप फ्लैगशिप प्रदर्शन देने पर फोक्स्ड होगी। हालांकि, टिपस्टर इस लीक के बारे में 100% सुनिश्चित नहीं हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने की सलाह देते हैं।

Redmi ने भारत में K20 लाइनअप के बाद से कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं किया है, जो कि 2019 में लॉन्च हुआ था। हालाँकि, उसने 2022 में Redmi K50i के साथ K-सीरीज को देश में वापस लाया था, लेकिन उसके बाद कोई K-सीरीज मॉडल लॉन्च नहीं किया गया। चूंकि Redmi अगले महीने Note 15 सीरीज की घोषणा करने वाला है, इसलिए फ्लैगशिप सीरीज की आधिकारिक घोषणा शायद इस लॉन्च के बाद ही आएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story