Redmi Note 15 5G: भारत में जनवरी 2026 में होगा लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा, 5520mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले

Redmi Note 15 5G भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च होगा।
Redmi Note 15 5G India Launched Date: रेडमी भारत में एक नया सस्ता स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह हैंडसेट भारत में साल 2026 में पेश किया जाएगा। अमेजन पर फोन का लैंडिंग पेज लाइव हो चुका हैं, जहां इसके कैमरा, बैटरी, डिजाइन और कई मुख्य फीचर्स का कंफर्म हो गए है। आइए जानें कंपनी बजट रेंज में इस बार क्या नए और खास फीचर्स लेकर आने वाली है।
Redmi Note 15 5G: क्या होगा खास?
Xiaomi भारत में Redmi Note 15 5G को 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। कंपनी ने नए 108MP MasterPixel कैमरा की पुष्टि की है, जिसे पहले के टीज़र में भी दिखाया गया था। चीनी वेरिएंट में दिए गए 50MP कैमरे के मुकाबले, ग्लोबल वेरिएंट में हाई-रेज़ोल्यूशन 108MP कैमरा मिलेगा।
यह सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन), 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा और इसे मल्टीफोकल पोर्ट्रेट लेजेंड के रूप में टीज़ किया गया है। इसके अलावा, Xiaomi का दावा है कि स्मार्टफोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 1.6 दिन तक के इस्तेमाल और 5 साल तक की कुल बैटरी लाइफ का वादा करती है। Redmi Note 15 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
ये स्पेसिफिकेशन काफी हद तक यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुए Note 15 5G मॉडल जैसे ही हैं। याद दिला दें कि इस मॉडल में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6.77-इंच का लंबा AMOLED डिस्प्ले (FHD+ रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, और IP65 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा) दी गई है।
