Redmi Note 15 5G की कीमत लीक: 25 हजार से कम प्राइस में देगा दस्तक, जानिए 108MP कैमरा फोन की डिटेल्स

Redmi Note 15 5G india Price Leak
X

Redmi Note 15 5G india Price Leak 

Redmi Note 15 5G की भारत में कीमत लीक हो गई है। फोन ₹25,000 से कम में लॉन्च हो सकता है और इसमें 108MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 5,520mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 15 5G Launch Update: Xiaomi का नया Redmi Note 15 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन की कीमत और प्रमुख फीचर्स का खुलासा हो गया है। लीक के अनुसार, यह फोन ₹22,999 से ₹24,999 के दायरे में उपलब्ध होगा।

फोन में 108MP का रियर कैमरा, 6.77‑इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और 5,520mAh बैटरी जैसी फीचर्स मिलेंगी। इसके साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग और इन‑डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। जानिए अपकमिंग हैंडसेट Redmi Note 15 5G की पूरी डिटेल्स।

Redmi Note 15 5G भारत में कीमत

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X (पहले Twitter) पर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, Redmi Note 15 5G भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹22,999 हो सकती हैं। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल ₹24,999 में पेश किया जा सकता है।

लीक में यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन के रियर में 108MP मुख्य कैमरा होगा। इसके अलावा, भारत में बजट Redmi Pad 2 5G मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Redmi Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसे 5,520mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो संभवतः 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

चीन वेरिएंट के अनुसार, इसमें 6.77‑इंच AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन‑डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा, फोन को IP65 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस भी मिल सकती है। Xiaomi इस डिवाइस को 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च करेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story