Redmi Note 15 5G का टीजर लाइव: 7.35mm स्लिम बॉडी, 5520mAh बैटरी, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

Redmi Note 15 5G Teaser Live
X

Redmi Note 15 5G का टीजर लाइव

Xiaomi ने Redmi Note 15 5G का इंडिया टीजर लाइव कर दिया है। फोन में 7.35mm स्लिम बॉडी, 5520mAh बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, IP66 रेटिंग और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। जानें लॉन्च डेट, फीचर्स और संभावित कीमत।

Redmi Note 15 5G India Launched Update: Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G का टीज़र आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिया है। टीज़र के जरिए कंपनी ने फोन के प्रीमियम डिज़ाइन और कुछ अहम फीचर्स की पुष्टि की है। Redmi Note 15 5G को महज 7.35mm स्लिम बॉडी, 5520mAh की बड़ी बैटरी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले सामने आई ये जानकारियां इशारा करती हैं कि Xiaomi इस बार डिज़ाइन और परफॉर्मेंस दोनों पर खास फोकस कर रही है।

Redmi Note 15 5G टीजर हुआ लाइव

चीनी टेक कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 15 5G को इसके अन्य वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया था। वहीं, भारत में इसकी लॉन्च डेट 6 जनवरी 2026 तय की गई है। लॉन्च से पहले कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 7.35mm पतली बॉडी होगी, जबकि इसमें बड़ी 5,520mAh की बैटरी दी जाएगी।

डिवाइस को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP66 रेटिंग दी गई है, जो इसे पूरी तरह डस्टप्रूफ बनाती है और तेज पानी की धार (वॉटर जेट्स) से सुरक्षा देती है। यह जानकारी डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन से जुड़े हालिया टीज़र के बाद सामने आई है। याद दिला दें कि Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, TÜV ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन और Hydro Touch 2.0 को सपोर्ट करेगा।

Redmi Note 15 5G की कीमत (संभावित)

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 15 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो OIS, मल्टी-फोकल पोर्ट्रेट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और डायनामिक शॉट को सपोर्ट करेगा। हालिया प्राइस लीक के अनुसार, इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग ₹22,999 (करीब 257 अमेरिकी डॉलर) हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story