Redmi 15C जल्द होगा लॉन्च: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और बड़ी स्क्रीन के साथ, लीक हुए फीचर्स

Redmi 15C Launch Soon with 6000mAh battery
Redmi 15C Launch Soon: रेडमी अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15C को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछले महीने, यह IMEI डेटाबेस में सामने आया था और अब एक नए लीक में हैंडसेट के लगभग सभी फीचर्स, डिजाइन, कैमरा-बैटरी की डिटेल्स से पर्दा उठ गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन जल्द ही दस्तक दे सकता है। लीक के मुताबिक, डिवाइस में शानदार 6000mAh की बैटरी होगी। साथ ही इसमें, 50MP का मुख्य सेंसर मिल सकता है। आइए अब हैंडसेट के सामने आए फीचर्स के बारें में विस्तार से जानते हैं।
Redmi 15C: फीचर्स लीक
टिप्सटर YTechb की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 15C एक बजट फ़ोन होगा। इसमें पावर के लिए MediaTek Helio G81 चिप मिलेगी। यह वही चिप है जो पिछले साल के मॉडल में था, इसलिए परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस बार Xiaomi ने फोन का साइज बड़ा करने पर ध्यान दिया है।
Redmi 15C में होगी बड़ी स्क्रीन और बैटरी
लीक के अनुसार, Redmi 15C में 6.9-इंच का IPS LCD पैनल होगा, जिसका आकार (6.88 इंच से थोड़ा बड़ा) होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा। नॉच में 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा, जबकि रियर सेटअप में 50MP का मुख्य सेंसर एक सेकेंडरी लेंस के साथ जुड़ा होगा।
लीक में शामिल रेंडर्स में Redmi 15C को चार रंगों में दिखाया गया है: मूनलाइट ब्लू, ब्लैक, पिंक और ग्रीन। इंटीरियर की बात करें तो, फोन 4GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसे पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले मॉडल में 5160mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग थी।
एक बार चार्ज पर 77 घंटे चलेगी बैटरी
EPREL सर्टिफिकेशन के अनुसार, Xiaomi का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 77 घंटे तक चल सकती है और 1,000 चार्जिंग साइकल के बाद अपनी क्षमता का 80 प्रतिशत बरकरार रख सकती है। डिवाइस के आकार की बात करें तो, कथित तौर पर इसका माप 173 x 81 x 8.2 मिमी और वज़न लगभग 205 ग्राम होगा।
Redmi 15C: कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, कीमत के बारे में कहा गया है कि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत €129 से शुरू होगी। यूरोज़ोन में 256GB मॉडल की कीमत €149 होगी।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS