दुनिया का पहला फोन: realme ने दिखाया 15000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, एक चार्ज में 5 दिन तक चलेगा

realme 15000mAh battery smartphone
Realme हर साल अपने फैन्स के लिए एक खास टेक शोकेस इवेंट आयोजित करता है, जिसे 828 Fan Festival कहा जाता है। इस बार 2025 के इवेंट में कंपनी ने टेक वर्ल्ड को चौंकाते हुए 15,000mAh बैटरी फोन और दुनिया का पहला AC फोन (Chill Fan Phone) पेश किया। ये स्मार्टफोन्स लुक में भी दमदार दिखाई दे रहे हैं। आइए इनकी खासियतों के बारे में जानते हैं। हम यहां ये भी जानेंगे कि आखिर ये स्मार्टफोन्स मार्केट में कब से उपलब्ध होंगे।
Realme 15000mAh बैटरी फोन: एक चार्ज पर 5 दिन चलेगा फोन
रियलमी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 18.45 घंटे वीडियो शूटिंग, 30 घंटे गेमिंग और 50 घंटे वीडियो प्लेबैक की सुविधा देगा। इतना ही नहीं, फोन 5.18 दिन तक लगातार इस्तेमाल और 3 महीने तक स्टैंडबाय (एयरप्लेन मोड में) रह सकता है।
Realme 15000mAh फोन के स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 SoC, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो डिवाइस को तेजी से चार्ज करता है।
दुनिया का पहला AC फोन: Realme Chill Fan Phone
828 Fan Festival 2025 में कंपनी ने एक और अनोखा प्रोडक्ट पेश किया जिसे दुनिया का पहला AC फोन बताया गया। इसमें 7700mm² VC कूलिंग सिस्टम, फैन हीट डिसिपेशन और Thermoelectric Cooler (TEC) तकनीक दी गई है। यह सामान्य कूलिंग से 2-3 गुना ज्यादा असरदार है और फोन का तापमान 6°C तक घटा देता है।
Introducing realme's Game-Changing Concept Phones!
— realme Global (@realmeglobal) August 27, 2025
Say hello to the future:
realme 15000mAh – with the INDUSTRY’S LARGEST phone battery!
realme Chill Fan Phone – the WORLD’S FIRST "AC" phone!
No more charging anxiety , no more overheating warnings —just pure, unstoppable power… pic.twitter.com/6orC36s3kX
IceSense Ultra टेक्नोलॉजी से मिलेगा अनोखा लुक
कंपनी ने कहा कि फोन की IceSense Ultra बैक डिजाइन तापमान घटने पर व्हाइट से ब्लू कलर में बदल जाती है। टेस्टिंग में पाया गया कि यह फोन हाई FPS गेमिंग के दौरान भी 6.2°C तक ठंडा हो जाता है।
यह भी पढ़ें: ₹10K से कम में 2025 के बेहतरीन 5G स्मार्टफोन, मिलेगा धांसू 50MP कैमरा
कब लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन?
Realme ने साफ किया कि Chill Fan Phone (AC फोन) अभी कॉन्सेप्ट स्टेज पर है। वहीं, 15,000mAh बैटरी फोन भी अभी शुरुआती टेस्टिंग में है। लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि 10,000mAh बैटरी फोन 2026 तक मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
