आज भारत आ रहे Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro: मिलेंगे चार 50MP कैमरे, तगडे़ AI फीचर्स; इतनी हो सकती है कीमत

Oppo Reno 14 and Reno 14 Pro 5G Launch Today india
X

Oppo Reno 14 and Reno 14 Pro 5G Launch Today india 

Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro आज भारत में 2 बजे पेश किए जाएंगे। फोन में शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन, तगड़े AI फीचर्स, और जबरदस्त बैटरी-प्रोसेसर मिलेगा।

Oppo Reno 14 5G Series Launch Today: ओप्पो भारतीय बाजार में अपनी मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 14 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल होंगे। कंपनी पहले इसे चीन और मलेशिया में लॉन्च कर चुकी है। अब आज भारतीय बाजार में कुछ घंटों के अंदर उतारने जा रही है।

भारत में लॉन्च से पहले, ब्रांड हैंडसेट से जुड़े कई फीचर्स शेयर कर चुका है और कई लीक्स रिपोर्ट में भी फोन की अधिकतर डिटेल्स का खुलासा हो गया है। कंपनी के मुताबिक, Reno 14 Pro 5G फोन में बैक पैनल पर चार 50MP कैमरे होंगे। वहीं, इन दोनों ही डिवाइस में शानदार AI फीचर्स, बड़ी बैटरी और तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा। आइए अब फोन की अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालें।

लॉन्च इवेंट कहां और कैसे देखें
लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसे आप Oppo India के YouTube चैनल, इंस्टाग्राम या फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते हैं।

भारत में कीमत कितनी हो सकती है (संभावित)
Reno 14 5G की चीन में शुरुआती कीमत करीब ₹33,200 (12GB + 256GB वेरिएंट) है। Reno 14 Pro 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹41,500 (12GB + 256GB वेरिएंट) है। भारत में भी कीमतें इसके आसपास होने की उम्मीद है। बाकी वेरिएंट्स में 512GB और 1TB स्टोरेज भी देखने को मिल सकते हैं।

डिस्प्ले (स्क्रीन)
Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन होगी। Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। दोनों फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। स्क्रीन को Crystal Shield Glass से सुरक्षित किया गया है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Reno 14 5G में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट होगा। Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों में 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज का ऑप्शन होगा। फोन में नया ColorOS 15 होगा, जो Android 15 पर आधारित है।

AI फीचर्स

इस सीरीज़ में कई AI फीचर्स मिलेंगे, जैसे:

  1. AI Recompose – फोटो को दोबारा बेहतर बनाता है
  2. AI Perfect Shot – हर बार सही फोटो क्लिक करने में मदद करता है
  3. AI Style Transfer – फोटो को नया लुक देता है
  4. AI Livephoto 2.0 – लाइव फोटो में सुधार करता है
  5. AI Voice Enhancer – आवाज को क्लियर और तेज़ करता है

कैमरा (फोटो और वीडियो)

Reno 14 5G कैमरा:

बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (Sony IMX882 सेंसर, OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम) उपलब्ध होगा।

Reno 14 Pro 5G कैमरा:
प्रो मॉडल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50MP OV50E प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP OV50D सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। दोनों फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा भी होने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग
Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Reno 14 Pro 5G में 6,200mAh बैटरी मिलेगी, जो 50W वायरलेस AIRVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story