Oppo Pad SE हुआ लॉन्च: 11-इंच 2K डिस्प्ले के साथ मिलेगी दमदार 9,340mAh बैटरी, जानें कीमत

Oppo Pad SE
X

यह टैबलेट कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है।  

Oppo Pad SE मलेशिया में लॉन्च हो चुका है। यह टैबलेट दमदार 9,340mAh बैटरी और शानदार स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है।

Oppo Pad SE Launched: ओप्पो ने मलेशियाई मार्केट में अपना नया टैबलेट Oppo Pad SE लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट खास तौर पर युवा पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो प्रोडक्टविटी और मनोरंजन दोनों जरूरतों को पूरा करता है। इसमें 9,340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में Google Gemini जैसे तगड़े स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

Oppo Pad SE की मुख्य विशेषताएं
ओप्पे के नए पैड SE में 11-इंच का 2K LCD स्क्रीन दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है और इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव मैट फिनिश दी गई है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। पावर के लिए टैबलेट में 9,340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे यूज़र्स लंबे समय तक काम और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें Google Gemini फीचर्स शामिल है, जिससे आपको दैनिक कार्यों में मदद मिलेगी। साथ ही O+ Connect की मदद से Oppo और iPhone डिवाइसों के बीच फाइल ट्रांसफर करना आसान होगा। App Relay, Multi-Screen Connect और Multi-Window Display जैसी सुविधाएं मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाती हैं।

शानदार Kids Mode की सुविधा
Kids Mode के ज़रिए YouTube Kids की एक्सेस कंट्रोल की जा सकती है, साथ ही समय सीमा और कंटेंट को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही आई प्रोटेक्शन फीचर बच्चों की आंखों की सुरक्षा करता है।

Oppo Pad SE की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो के इस पैड के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 699 (लगभग ₹13,600 / $163) रखी गई है। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत 15 से 24 मई 2025 तक, MYR 100 की छूट के साथ टैबलेट को MYR 599 (लगभग ₹11,700 / $140) में खरीदा जा सकता है।

यह टैबलेट Starlight Silver और Twilight Blue कलर आप्शन के साथ आता है। इसे प्री-ऑर्डर करने पर MYR 1 (लगभग ₹20) में प्रोटेक्टिव केस खरीदने का मौका मिलेगा, जिसकी कीमत MYR 99 (लगभग ₹1,900) है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story