Oppo K14x भारत में जल्द लॉन्च: 15 हजार के बजट में मिलेगा नया 5G फोन, जानें फीचर्स

Oppo K14x India launch date
X

Oppo K14x फोन 10 फरवरी को लॉन्च हो सकता है।

Oppo K14x भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और प्रोसेसर का खुलासा हुआ है। जानें Oppo के इस नए बजट 5G स्मार्टफोन के फीचर्स।

Oppo भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक नया माइक्रोसाइट लाइव किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही Oppo K14x को पेश कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर फोन के नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

लॉन्च डेट और कीमत को लेकर क्या है अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo K14x को भारत में 10 फरवरी के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन करीब 15,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में आ सकता है। इसे Oppo K13x 5G के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है, जो पिछले साल बजट सेगमेंट में पेश किया गया था।


प्रोसेसर और परफॉर्मेंस पर फोकस

लीक जानकारी के मुताबिक Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर डेली यूज़ और 5G कनेक्टिविटी के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जा रहा है। बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए फोन में स्मूथ एक्सपीरियंस पर जोर दिया जा सकता है।

डिजाइन और कैमरा सेटअप

Flipkart टीज़र से पता चलता है कि Oppo K14x का डिजाइन मौजूदा K-सीरीज फोन्स जैसा हो सकता है। इसमें फ्लैट एज डिजाइन, फ्लैट बैक पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और मजबूती भी होगी खास

हालांकि Oppo K14x के बैटरी डिटेल्स अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी पिछले मॉडल की तरह इसमें भी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। साथ ही, फोन को मजबूत बिल्ड और डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story