Oppo Enco Buds 3 Pro भारत में लॉन्च: 54 घंटे प्लेबैक के साथ मिलेगा 12.4mm ड्राइवर, कीमत है इतनी

Oppo Enco Buds 3 Pro
X

Oppo Enco Buds 3 Pro भारत में लॉन्च।

Oppo Enco Buds 3 Pro भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इमें 12.4mm ड्राइवर और 54 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। इनकी कीमत सिर्फ 1799 रुपए रखी गई है लेकिन छूट के साथ इन्हें 1,599 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Oppo ने भारत में अपने नए वायरलेस TWS ईयरबड्स Oppo Enco Buds 3 Pro लॉन्च किए है। यह ईयरबड्स स्टाईलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि इन्हें केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 4 घंटे का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इनको IP55 रेटिंग मिली है, जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है। आइए इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।

Oppo Enco Buds 3 Pro की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Oppo Enco Buds 3 Pro में 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर लगे हैं, जो डीप बास और संतुलित साउंड देते हैं। Enco Master इक्वालाइज़र में तीन प्रीसेट और छह-बैंड कस्टम EQ है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो सेट कर सकते हैं। गेमिंग के लिए, ये ईयरबड्स 47ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी देते हैं, जिससे साउंड और विज़ुअल्स सिंक में रहते हैं।

Enco Buds 3 Pro का केस 560mAh की बैटरी रखता है, जो कुल मिलाकर 54 घंटे का प्लेबैक सपोर्ट करता है। प्रत्येक बड में 58mAh की बैटरी होती है, जो 12 घंटे तक चलती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के तहत, 10 मिनट चार्ज करने पर 4 घंटे का उपयोग किया जा सकता है। ये बैटरियां TÜV Rheinland सर्टिफाइड हैं, जो लंबी उम्र की विश्वसनीयता सुनिश्चित करती हैं।

अन्य खासियतों में Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, डुअल-डिवाइस कनेक्शन, SBC और AAC कोडेक सपोर्ट, और इंट्यूटिव टच कंट्रोल शामिल हैं। ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है, जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है। Oppo फोन (ColorOS 12 या इसके बाद के वर्जन) पर डबल-टैप से कैमरा कंट्रोल भी संभव है।

Oppo Enco Buds 3 Pro की कीमत और उपलब्धता

Oppo Enco Buds 3 Pro की कीमत भारत में ₹1,799 है और यह Graphite Grey और Glaze White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। ये Flipkart और Oppo इंडिया स्टोर पर 2 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 2 से 4 सितंबर के बीच खरीदने पर ₹200 की तत्काल छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत ₹1,599 हो जाती है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story