7000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, 32MP सेल्फी कैमरा वाला नया सस्ता फोन लाया Oppo, जानिए खासियत और कीमत

Oppo A6L चीन में 7000mah बैटरी के साथ लॉन्च हुआ।
Oppo चीन में अपनी फ्लैगशिप A6 सीरीज में नया स्मार्टफोन Oppo A6L लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस IP69 ग्रेड वॉटर रेज़िस्टेंस, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और लंबी चलने वाली 7000mAh बैटरी जैसी खासियतों के साथ आता है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए फोन में आगे की तरफ 32MP सेल्फी कैमरा दिया है। जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से।
Oppo A6L के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oppo A6L में 6.8-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें FHD रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन Crystal Shield Glass से सुरक्षित है, और बेहद पतले 1.68mm के बेज़ल इसे और आकर्षक बनाते हैं।
इस डिवाइस को Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से पावर मिलता है, जिसे 12GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 7000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह ColorOS 15 (Android 15 आधारित) पर चलता है।
Oppo A6L में पीछे की ओर OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2-मेगापिक्सल का एक सहायक सेंसर है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, USB, IP68/69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी शामिल हैं। इसका वजन लगभग 204 ग्राम है और मोटाई 7.86mm है।
कुल मिलाकर, Oppo A6L मौजूदा Oppo K13s और A6 GT/Max का रीब्रांडेड वर्जन है।
Oppo A6L की कीमत और उपलब्धता
Oppo A6L को चीन में केवल 12GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,799 युआन (लगभग ₹21,000–₹22,000) रखी गई है। यह Magnolia White, Begonia Pink और Ocean Blue रंग विकल्पों में उपलब्ध है। यह डिवाइस अब चीन में आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है, और शुरुआती खरीदारों को क्षेत्र के अनुसार विशेष लॉन्च ऑफर्स मिल सकते हैं।
