Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G स्मार्टफोन लॉन्च।
Oppo A6i+ 5G and Oppo A6v 5G Launch: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपनी A-सीरीज का विस्तार करते हुए Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन फिलहाल Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन फोन्स को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है।
Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G की कीमत
Oppo A6i+ 5G की शुरुआती कीमत CNY 1,499 रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 1,799 में आता है। दूसरी ओर, Oppo A6v 5G को एक ही वेरिएंट 8GB+256GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत CNY 1,199 है।
कलर ऑप्शन और सेल डेट
Oppo A6i+ 5G को Glacier White और Chestnut Velvet Brown कलर में पेश किया गया है। वहीं Oppo A6v 5G को Glacier Blue, Wilderness Green और Titanium Rock Purple रंगों में उतारा गया है। दोनों स्मार्टफोन 6 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Oppo A6i+ 5G and Oppo A6v 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo के दोनों नए 5G फोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इनमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम माना जा रहा है।
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए Oppo A6i+ 5G में 8MP फ्रंट कैमरा, जबकि Oppo A6v 5G में 5MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo A6i+ 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है। वहीं Oppo A6v 5G में 6500mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
अन्य फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और वजन के मामले में A6v 5G थोड़ा हल्का है।
