OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 आज दोपहर 2 बजे होंगे लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 5, Nord CE 5 Launch Today
OnePlus Nord 5 Series Launch Today: OnePlus Nord 5 सीरीज आज भारत में लॉन्च होने वाली है। यह लॉन्च OnePlus Summer Launch Event के दौरान 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे IST पर होगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन होंगे। इनमें OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 शामिल है। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन्स के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, OnePlus Nord 5 में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा होगा, जबकि Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट मिलेगा।
OnePlus Nord 5 सीरीज का लाइवस्ट्रीम कैसे देखें
OnePlus Nord 5 सीरीज की लॉन्चिंग इवेंट OnePlus इंडिया के सोशल मीडिया चैनल्स, वेबसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखी जा सकेगी।
OnePlus Nord 5 सीरीज की कीमत (अनुमानित)
OnePlus Nord 5 की कीमत भारत में लगभग ₹30,000 के आस-पास रहने की संभावना है, जो Nord 4 के लॉन्च प्राइस के समान है। वहीं, Nord CE 5 की शुरुआती कीमत ₹24,999 के करीब हो सकती है। दोनों फोन OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया पर उपलब्ध होंगे।
OnePlus Nord 5 की खास बातें और स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.83 इंच का फुल HD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 3
- रैम: LPDDR5X
- गेमिंग: Snapdragon Elite Gaming टेक्नोलॉजी के साथ हार्डवेयर एक्सेलेरेटेड रियल-टाइम रे ट्रेसिंग सपोर्ट
- कैमरा: डुअल रियर कैमरा - 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700 + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड (116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू)
- फ्रंट कैमरा: 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 सेंसर
- बैटरी: 5200mAh, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
OnePlus Nord CE 5 की खास बातें और स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Apex SoC
- GPU: Mali-G615
- रैम: LPDDR5X
- कैमरा: डुअल रियर कैमरा - 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
- बैटरी: 7100mAh, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 0 से 100% चार्जिंग में 59 मिनट, 10 मिनट चार्जिंग में YouTube पर 6 घंटे का स्ट्रीमिंग
