2 दिन का इंतजार!: 8 जुलाई को भारत आ रहे OnePlus Nord 5 और Nord CE 5, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord 5 and Nord CE 5 Launch Date
OnePlus Nord 5 Series: OnePlus अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन्स Nord 5 और Nord CE 5 को भारत में 8 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। टेक जगत में इन दोनों डिवाइसेज़ को लेकर काफी चर्चा है, और लीक रिपोर्ट्स से इनके फीचर्स और कीमतों की झलक पहले ही सामने आ चुकी है। नए Nord सीरीज़ के ये स्मार्टफोन्स न केवल डिजाइन में प्रीमियम होंगे, बल्कि इनमें पावरफुल प्रोसेसर, हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और स्मार्ट यूजर एक्सपीरियंस का वादा भी किया जा रहा है। अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो OnePlus का ये लॉन्च आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5: कीमत और भारत में सेल डेट
OnePlus आधिकारिक तौर पर घोषणा की है वह भारत में 8 जुलाई को अपने दो नए स्मार्टफोन्स OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 5 की कीमत भारत में लगभग ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन 9 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
वहीं, OnePlus Nord CE 5 को किफायती रेंज में पेश किया जाएगा, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹24,999, और 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹26,999 हो सकती है। यह डिवाइस 12 जुलाई 2025, रात 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, और चुनिंदा ऑफलाइन OnePlus स्टोर्स के ज़रिए उपलब्ध होंगे।
OnePlus Nord 5 फीचर्स (संभावित)
OnePlus Nord 5 को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा रहा है और इसमें काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा। परफॉर्मेंस को सपोर्ट करने के लिए इसमें 8GB या 12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में एक शानदार AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें हाई रिफ्रेश रेट (संभावित 120Hz) देखने को मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का LYT-700 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा, जो 116 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देगा। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का JN5 फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा और बेहतरीन पोर्ट्रेट्स क्लिक करेगा। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, हालांकि चार्जिंग स्पीड की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित OxygenOS पर काम करेगा और डिज़ाइन में प्रीमियम फिनिश के साथ नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं।
OnePlus Nord CE 5 फीचर्स (संभावित)
OnePlus Nord CE 5 एक किफायती लेकिन पावरफुल मिड-रेंज डिवाइस होगा, जो 6.77 इंच के फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 120Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को एक बेहतरीन व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और मल्टीटास्किंग में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स दिए जा सकते हैं, जिन्हें माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Nord CE 5 में सबसे खास फीचर इसकी विशाल 7,100mAh की बैटरी होगी, जो दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। इसे 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 59 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दिया जा सकता है। यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। डिज़ाइन के लिहाज से यह Nord CE 4 की तरह ही वर्टिकल कैमरा लेआउट को बरकरार रख सकता है और नए कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। साथ ही, इसमें IP54 रेटिंग भी मिल सकती है जो इसे हल्की धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगी।