36 घंटे की बैटरी वाला नया नेकबैंड Z3 ला रहा OnePlus: इतनी हो सकती है कीमत, AI साउंड के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

OnePlus Bullets Wireless Z3 India Launch Date
OnePlus Bullets Wireless Z3: चीनी टेक कंपनी OnePlus जल्द ही भारत में अपना अगला किफायती ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम OnePlus Bullets Wireless Z3 है, जो एक नेकबैंड स्टाइल वायरलेस इयरफोन है। एक नए टीज़र ने इसके लॉन्च की तारीख और मुख्य फीचर्स की पुष्टि की है। यहां हम इस नेकबैंड के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए जानें...
OnePlus Bullets Wireless Z3: लॉन्च कब होगा?
OnePlus ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि OnePlus Bullets Wireless Z3 का वैश्विक डेब्यू भारत में 19 जून 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) होगा। टीज़र से यह भी पता चला है कि यह नेकबैंड इयरफोन दो रंगों में उपलब्ध होगा: Mambo Midnight और Samba Sunset।
कंपनी का दावा है कि अगली पीढ़ी के Bullets Wireless Z3 में बेहतर साउंड क्वालिटी और गहरे बास के लिए AI तकनीक का उपयोग किया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह इयरफोन 36 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक या लगभग 21 घंटे की टॉकटाइम दे सकता है। इन वायरलेस नेकबैंड्स में संभवतः फिजिकल बटन, ट्रैक स्विचिंग, वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट और पानी व धूल से सुरक्षा के लिए IP रेटिंग होगी।
OnePlus Bullets Wireless Z3: संभावित कीमत
पिछला मॉडल, Bullets Wireless Z2 कंपनी ने 2,000 रुपए से कम में लॉन्च किया था। ऐसे में Z3 का दाम भी इसके आसपास हो सकता है, हालांकि थोड़ी बढ़ोतरी संभव है।
कहां मिलेगा?
यह नया इयरफोन OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store ऐप, OnePlus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon, Flipkart, और ब्रांड के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS