₹50,000 में इस दिन लॉन्च हो सकता है OnePlus 13s: जानिए क्या है मिनी डिस्प्ले वाले फोन में खास

oneplus 13s india Launch Date
X

oneplus 13s india Launch Date

भारत में वनप्लस अपना कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13s को जून 2025 में लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स का दावा है कि मिनी डिस्प्ले वाले इस हैंडसेट को 50 हजार रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

oneplus 13s india Launch Date: वनप्लस अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13s को लेकर टेक जगत में सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जून 2025 में भारत में एंट्री कर सकता है, जिसकी कीमत करीब ₹50,000 हो सकती हैं। इस बार कंपनी एक छोटी लेकिन प्रीमियम OLED डिस्प्ले, पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, और नया “Plus Key” बटन जैसे यूनिक फीचर्स के साथ कुछ नया पेश करने जा रही है। इस फोन की डिजाइन कॉम्पैक्ट जरूर है, लेकिन इसके अंदर हाई-एंड परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा सेटअप जैसे कई खूबियां मौजूद है, जो एप्पल के लेटेस्ट स्मार्टफोन Iphone 16e को कड़ी देगा।

ऐसे में हम फोन की कीमत, डिस्प्ले, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और लॉन्च टाइमलाइन के बारें में विस्तार से बता रहे हैं। आइए अब OnePlus 13s की इन खूबियों पर एक नजर डालें....

OnePlus 13s कब होगा इंडिया में लॉन्च?
OnePlus 13s भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके टीज़र पहले से ही Amazon और OnePlus की आधिकारिक साइट पर लाइव हैं। हालाँकि सटीक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि OnePlus 13s भारत में 10 जून के तुरंत बाद रिलीज़ हो सकता हैं।


OnePlus 13s डिज़ाइन

डिजाइन के लिहाज से, OnePlus 13s में पीछे की तरफ़ एक वर्टिकल डुअल-कैमरा लेआउट और सामने की तरफ़ एक पंच-होल नॉच के साथ एक कॉम्पैक्ट, प्रीमियम डिज़ाइन होगा। पतले बेज़ल इसे एक स्टाइलिश और प्रीमियम रूप देते हैं।

OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 13s में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर रन करेगा। इसमें 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज होगी। इसके अलावा, फोन में 90W चार्जिंग के साथ 6260mAh की बैटरी होगी।


नया “Plus Key” बटन

वनप्लस ने OnePlus 13s फोन में सबसे बड़ा बदलाव इसके अलर्ट स्लाइडर के साथ किया है। अब इसकी जगह फोन में Iphone के जैसे नई “Plus Key” बटन दिया जाएगा। इस बटन से कस्टम शॉर्टकट या कंट्रोल को सपोर्ट करने की उम्मीद है, जो इस मॉडल पर पहली बार भारत में डेब्यू कर रहा है।

OnePlus 13s में 50MP के दो कैमरा
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 13s में फो, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP टेलीफ़ोटो लेंस और 50MP का मेन कैमरा हो सकता है। हालाँकि फ्रंट कैमरा विवरण अभी तक आधिकारिक नहीं हैं, लेकिन लीक से पता चलता है कि इसमें 16MP का सेल्फी सेंसर होगा।


OnePlus 13s में मिलेंगे तीन खूबसूरत कलर
सामने आए टीजर में OnePlus 13s को तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है। इसमें गुलाबी, काला और हार कलर ऑप्शन शामिल है। बता दें, इनका खुलासा ब्रांड के आधिकारिक हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) के ज़रिए शेयर किए गए एक टीज़र वीडियो में हुआ।


OnePlus 13s की संभावित कीमत और उपलब्धता

हालाँकि कीमत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर लीक पर विश्वास किया जाए, तो वनप्लस 13s की कीमत भारत में 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है। 10 जून के तुरंत बाद लॉन्च होने की उम्मीद है। आधिकारिक लॉन्च के लिए अमेज़न और वनप्लस की वेबसाइट पर बने रहें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story