कंफर्म!: 5 जून को होगी OnePlus 13s की जोरदार एंट्री: 90W चार्जिंग और मिनी डिस्प्ले के साथ मिलेंगे खास फीचर्स

OnePlus 13s India Launch Date
OnePlus 13s India Launch Date: वनप्लस ने आखिरकार अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s के लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट अगले महीने की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। यह स्मार्टफोन न केवल मार्केट में एक रोमांचक ऑप्शन के रूप में आएगा, बल्कि ऐसा माना जा रहा है कि यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC (सिस्टम-ऑन-ए-चिप) के साथ आने वाला सबसे किफायती फोन भी हो सकता है।
आने वाला यह धमाकेदार स्मार्टफोन खूबसूरत तीन नए कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा। इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में शक्तिशाली 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6260mAh की बैटरी मिल सकती हैं। OnePlus 13s का मुख्य आकर्षण इसका नया Plus Key बटन है, जो स्लाइडर बटन की जगह लाया गया है। यहां हम OnePlus 13s की लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स जैसे- डिस्प्ले, डिजाइन, कैमरा, बैटरी, लॉन्च और संभावित कीमत के बारें में बता रहे हैं।
OnePlus 13s इंडिया में कब होगा लॉन्च
वनप्लस ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OnePlus 13s हैंडसेट को भारत में 5 जून 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 13s में तीन कलर ऑप्शंस- पिंक , ब्लैक, और ग्रीन मिलेंगे। लॉन्च से पहले फोन की अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां इसके मुख्य फीचर्स से पर्दा उठ गया है। हालांकि, फोन की कीमत और अन्य डिटेल्स की जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन भारत में 50 हजार रुपए की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 13s में क्या होगा खास?
कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन में 4400mm Cryo-Velocity वेपर चेंबर होगा, जो बैक कवर में दिया गया इंडस्ट्री-फर्स्ट कूलिंग लेयर होगा। यह लंबे समय तक BGMS जैसे गेम खेलने के दौरान स्थिर और स्मूद फ्रेम रेट देने में सक्षम होगा। डिवाइस की मोटाई सिर्फ 8.15mm होगी और इसका वजन 185 ग्राम होगा।
Plus Key की शुरुआत
भारत में OnePlus 13s के साथ ही Plus Key की भी शुरुआत होगी। इसके अलावा, इसमें अपग्रेडेड एंटीना सिस्टम होगा जिसमें 11 एंटीना होंगे, और यह G1 Wi-Fi चिपसेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, यह फोन 5.5G को भी सपोर्ट करेगा।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS