OnePlus 13s की कीमत लीक!: इंडिया में iphone जैसे बटन के साथ इस दाम में होगा लॉन्‍च

OnePlus 13s india price
X

OnePlus 13s भारत में करीब 50 हजार रुपए की कीमत पर लॉन्च होगा।

OnePlus 13s भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लीक रिपोर्ट की मानें तो, इसकी कीमत भारत में लगभग 50 हजार रुपए हो सकती हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ सैमसंग और आईफोन को टक्कर देगा।

OnePlus 13s price Leak: चीनी कंपनी वनप्लस अपना नया कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस फोन की संभावित कीमतें भारत, अमेरिका और यूएई जैसे प्रमुख ग्लोबल मार्केट्स में लीक हो चुकी हैं। यह डिवाइस संभवतः Qualcomm Snapdragon 8 Elite के बाजार में उतारा जाएगा। फोन के बैक में शानदार दो 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया है।

इस फोन की नई खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल "अलर्ट स्लाइडर" की जगह नया कस्टमाइज़ेबल “Plus Key”, जिससे यूज़र्स शॉर्टकट्स या अपनी पसंद के फंक्शन सेट कर सकते हैं। आइए अब इस हैंडसेट की भारतीय कीमत के साथ अन्य डिटेस्ल के बारें में भी विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13s की भारत और यूएई में कीमत (संभावित)
लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus 13s की भारत में कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास हो सकती है। वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत $649 और यूएई में लगभग AED 2,100 बताई जा रही है। ये कीमतें इसे प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी में रखती हैं, जिससे यह उन यूज़र्स को टारगेट करेगा जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स कम कीमत पर चाहते हैं।

OnePlus 13s में क्या होगा खास?
अपकमिंग वनप्लस 13s में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच OLED डिस्प्ले होने की खबर है। डिवाइस को पावर देने के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, साथ ही 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज है। इसमें 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,260mAh की बड़ी बैटरी भी शामिल होगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन में 50MP का मुख्य सेंसर और 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस शामिल है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है। 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेल्फी को हैंडल करेगा। इस फोन की नई खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल "अलर्ट स्लाइडर" की जगह नया कस्टमाइज़ेबल “Plus Key”, जिससे यूज़र्स शॉर्टकट्स या अपनी पसंद के फंक्शन सेट कर सकते हैं।

लॉन्च और उपलब्धता
हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि OnePlus 13s मई 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रे और पिंक रंग विकल्पों में उपलब्ध हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story