हाइवे पर सफर होगा सस्ता: टोल टैक्स बचाएगा राजमार्ग यात्रा एप, NHAI जोड़ रहा नया फीचर; जानें खासियत

किस हाइवे पर कितना टोल टैक्स, Rajmarg Yatra App पर मिलेगी जानकारी।
Rajmarg Yatra Lowest Toll Route App: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपने लोकप्रिय राजमार्ग यात्रा एप (Raj Marg Yatra App) पर वाहन चालकों के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब यह एप उपयोगकर्ताओं को बताएगा कि दो शहरों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन-सा है। इससे आपकी यात्रा न सिर्फ आसान बल्कि सस्ती भी होगी।
भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL) के इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS) के मुख्य उत्पाद अधिकारी अमृत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, राजमार्ग यात्रा एप पर यह नया फीचर अगले माह में उपलब्ध हो जाएगा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक का सबसे आर्थिक मार्ग चुनने में मदद करेगा।
दिल्ली से लखनऊ के उदाहरण से समझें
अमृत सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति दिल्ली से लखनऊ जा रहा है तो उसके पास तीन अलग-अलग मार्ग हैं। इस एप का नया फीचर इन मार्गों का विश्लेषण करके यह बताएगा कि कौन सा रास्ता सबसे कम टोल लागत वाला है। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि ईंधन और समय की भी बचत संभव होगी।
राजमार्ग यात्रा एप (NH Travel App) की विशेषताएं
- राष्ट्रीय राजमार्गों की रीयल टाइम जानकारी
- टोल प्लाजा की स्थिति और शुल्क
- सर्विस सेंटर, शौचालय, फूड प्लाजा की जानकारी
- शिकायत निवारण प्रणाली
- राजमार्ग यात्रा एप पहले ही यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने में सहायक रहा है। अब 'लोवेस्ट टोल रूट' जैसी नई सुविधा इसे और अधिक प्रभावी बनाने जा रही है।
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम
एनएचएआई का यह कदम डिजिटल ट्रांसपोर्टेशन को और भी सशक्त बनाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक, कैब और निजी वाहन चालकों के लिए बेहद लाभदायक होगी।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS