स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया हैंडसेट Vivo Y600 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन पिछले मॉडल Vivo Y500 Pro के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस अपकमिंग फोन को टीज़ किया है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बना सकती है। आइए अब इसकी अन्य डिटेल्स और फीचर्स के बारें में जानें।
डिजाइन और लुक
टीजर के अनुसार, Vivo Y600 Pro में राउंड (गोल) रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो पिछले मॉडल जैसा दिखता है। यह फोन पर्पल कलर ऑप्शन में नजर आया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर गोल्डन रिंग दी गई है।
फोन में फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम मिलेगा। LED फ्लैश को बैक पैनल के ऊपर बाईं तरफ रखा गया है। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए जा सकते हैं।
कैमरा सेटअप
Vivo Y600 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Aspheric “premium” लेंस के साथ) होगा। यह कैमरा Vivo Y500 Pro के 200MP कैमरे की तुलना में डाउनग्रेड माना जा रहा है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी होगी, जो लंबा बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड और प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पिछले मॉडल से तुलना
गौरतलब है कि Vivo Y500 Pro को नवंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,600 nits तक पीक ब्राइटनेस देता है। स्मार्टफोन में 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है, साथ ही 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS2.2 स्टोरेज है।
जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। इसमें 7,000mAh की बैटरी है।
Vivo Y600 Pro की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत Vivo Y500 Pro के आसपास ही रखी जा सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹22,000 थी।