Vivo X300s जल्द लॉन्च होने वाला है। इसमें 200MP रियर कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा, 7,100mAh बैटरी, के साथ कई सारे दमदार फीचर्स मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल्स।

वीवो कल (30 मार्च 2026)  स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचने वाला है। कंपनी अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट Vivo X300s जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह फोन अपने दमदार फीचर्स के लिए चर्चा में है। 7,100mAh की बड़ी बैटरी, 200MP का हाई-रेसोल्यूशन रियर कैमरा, 50MP का फ्रंट कैमरा, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाते हैं।

इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IP68/IP69 रेटिंग और 90W वायर्ड + 40W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए अब हाई-एंड कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाले इस स्मार्टफोन के फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।

Vivo X300s के कन्फर्म स्पेसिफिकेशन
ऑफिशियल टीज़र के अनुसार, Vivo X300s में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा, जिसे कंपनी के इन-हाउस V3+ इमेजिंग चिप के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो Zeiss कलर कैलिब्रेशन के साथ आएगा और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस काफी स्मूद होगा। ऑडियो के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे, जिन्हें एडवांस ट्यूनिंग के साथ बेहतर बनाया गया है।

बैटरी और परफॉर्मेंस
फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में आमतौर पर मिलने वाली बैटरी से काफी ज्यादा है। लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए इसमें बड़े एरिया वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नया सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम भी शामिल किया गया है। पोस्टर में इसके कलर ऑप्शंस भी दिखाए गए हैं, जिनमें लाइट ग्रीन, लैवेंडर, व्हाइट और डार्क ग्रे शामिल हैं।

कैमरा और अन्य फीचर्स (संभावित)
लीक्स के अनुसार, Vivo X300s में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें- 200MP का मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (OIS के साथ) शामिल है। यह सेटअप शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने का संकेत देता है।

यह डिवाइस 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C Gen 3.2 पोर्ट, IP68 और IP69 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस) जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।