Vivo एक बार फिर अपने प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra जल्द ही लॉन्च हो सकता है, जिसमें 200MP का पावरफुल कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को टारगेट करेगा जो अल्ट्रा-प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, टॉप-लेवल परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी बैकअप चाहते हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस लाखों रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है, जिससे यह सीधे फ्लैगशिप कैटेगरी में एंट्री करेगा। आइए जानते हैं इसके अब तक सामने आए फीचर्स और डिटेल्स के बारे में।
Vivo X300 Ultra की इंडिया लॉन्च डेट (लीक)
लीक के अनुसार Vivo X300 Ultra भारत में 7 मई को लॉन्च हो सकता है। इसके बाद यह 14 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कोई टीज़र या आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही टीज़र सामने आएंगे।
Vivo X300 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.82-इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1Hz से 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही इसमें वाष्प कूलिंग (vapour cooling) सिस्टम भी दिया जा सकता है।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी
फोन में 7000mAh की सेमी-सॉलिड स्टेट बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा यह IP68/IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
कैमरा सेटअप
कैमरा के मामले में यह फोन बेहद पावरफुल हो सकता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा (Sony LYT-901, 1-इंच सेंसर, OIS), 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.7x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो 4K सपोर्ट के साथ आएगा।
अन्य फीचर्स और कीमत (लीक)
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित कस्टम UI के साथ आ सकता है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, सैटेलाइट कनेक्टिविटी (कुछ मॉडल्स में), Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं। भारत में इसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,999 से ₹1,30,999 के बीच हो सकती है, हालांकि यह आधिकारिक कीमत नहीं है।