Vivo T5 Pro 5G Launched Date: Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G भारत में कल यानी 15 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। यह इस साल T सीरीज का दूसरा फोन होगा, जो Vivo T5x 5G के बाद पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं, हालांकि कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 5 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखेगी, जिसके लिए 4th Gen Silicon Anode टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। आइए अब इस आने वाले डिवाइस के फीचर्स संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।
Vivo T5 Pro 5G की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹30,000 से ₹33,000 के बीच हो सकती है। तुलना के लिए, इसके पिछले मॉडल Vivo T4 Pro को अगस्त 2025 में ₹27,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
लॉन्च और उपलब्धता
Vivo T5 Pro 5G 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद इसे Vivo के आधिकारिक ई-स्टोर, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Flipkart लिस्टिंग के जरिए इसके स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म हो चुके हैं।
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
Vivo T5 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ा अलग है। इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज और 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिसे कंपनी सेगमेंट का सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम बता रही है।
फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 5 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखेगी, जिसके लिए 4th Gen Silicon Anode टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
डिस्प्ले और कैमरा
फोन में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 2MP बोकेह सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) सपोर्ट करेंगे।
अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। साथ ही इसमें IP68 + IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलेगा, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। फोन Glacier Blue और Cosmic Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।