Vivo Pad 6 Pro लॉन्च हो गया है, जिसमें 13.2-इंच 4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 13,000mAh बैटरी मिलती है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन।

Vivo Pad 6 Pro को सोमवार को चीन में लॉन्च किया गया है। यह नया टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो इस साल के कई फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल हो रहा है। इसमें 13.2-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और कीबोर्ड व स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है। 

इसके साथ ही इसमें 13,000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 80 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। देखिए इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से।  

Vivo Pad 6 Pro की कीमत कितनी है? 
Vivo Pad 6 Pro की कीमत चीन में CNY 4,499 (लगभग ₹61,600) से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग ₹68,500) है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल CNY 5,799 (लगभग ₹79,400) में आता है।

वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 6,699 (लगभग ₹91,800) में उपलब्ध होगा। यह टैबलेट 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Inspiration Purple, Relaxed Blue व Self Gray कलर ऑप्शन में आएगा।

इसके साथ कंपनी स्टाइलस भी दे रही है जिसकी कीमत CNY 399 (लगभग ₹5,500) है, जबकि कीबोर्ड CNY 599 (लगभग ₹8,200) में मिलेगा। वहीं, अगर आप दोनों एक्सेसरीज़ एक साथ खरीदते हैं, तो उनका कॉम्बो CNY 898 (लगभग ₹12,300) में उपलब्ध होगा।

Vivo Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Vivo Pad 6 Pro Android 16 पर काम करता है, जिसके ऊपर OriginOS 6 दिया गया है। इस टैबलेट में 3nm तकनीक पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जो काफी पावरफुल परफॉर्मेंस देता है, और इसके साथ अधिकतम 16GB LPDDR5x RAM दी गई है। इसमें 13.2-इंच का 4K LCD डिस्प्ले (3840×2512 पिक्सल) है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 540Hz टच सैंपलिंग रेट और 347ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और शार्प दिखाई देती है।

स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें 8-स्पीकर वाला पैनोरमिक साउंड सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 13,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Gyroscope, Accelerometer, Light Sensor, Hall Sensor और Colour Temperature Sensor जैसे कई उपयोगी सेंसर भी दिए गए हैं। टैबलेट का डिजाइन भी काफी स्लिम है, इसकी मोटाई सिर्फ 6.18mm है और इसका वजन 663 ग्राम है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है।