चीनी टेक दिग्गज Xiaomi अपने घरेलू बाजार में दो नए बजट स्मार्टफोन REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। हाल ही में इन दोनों डिवाइस को आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ये दोनों फोन खास तौर पर एंट्री-लेवल और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिनमें बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
REDMI R70 सीरीज के इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स में किफायती कीमत के साथ बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे यह 5G सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इन दोनों डिवाइसेज की शुरुआती डिटेल्स सामने आ चुकी हैं, जिससे यूजर्स में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।
REDMI R70 5G सीरीज के फीचर्स (संभावित)
आने वाले दोनों स्मार्टफोन्स में 6.9-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 720p+ रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। यह हाई-एंड नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे स्क्रॉलिंग, मैसेजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है। डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन Feather White, Starry Black और कुछ ब्लू व पर्पल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़े-ः Vivo X300 Ultra: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, लाखों में होगी कीमत
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Xiaomi ने इन दोनों डिवाइस में Unisoc T8300 चिपसेट दिया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ये हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि बेसिक और स्मूद यूसेज के लिए डिजाइन किए गए फोन हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं।
स्टोरेज वेरिएंट
REDMI R70 5G में 4GB + 128GB से लेकर 8GB + 256GB तक के वेरिएंट मिलते हैं, जबकि REDMI R70m 5G में 12GB + 256GB तक के विकल्प दिए गए हैं। दोनों मॉडल अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आते हैं।
बैटरी और कैमरा
दोनों फोन्स में कैमरा सेटअप बेसिक रखा गया है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में REDMI R70 5G में 6000mAh बैटरी और REDMI R70m 5G में 6300mAh बैटरी मिल सकती है, दोनों ही फोन 15W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।