Redmi Note 15 SE 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। Flipkart पर अपकमिंग डिवाइस की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां इसकी पहली झलक देखने को मिलती है। देखिए इसके फीचर्स और खासियत।

रेडमी अपनी पॉपुलर Note सीरीज में एक नया डिवाइस में जोड़ने के लिए तैयार है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अगले महीने Redmi Note 15 SE 5G भारत में लॉन्च करेगा, जो इसी साल हुई Redmi Note 15 5G सीरीज का हिस्सा होगा। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। 

Redmi Note 15 SE 5G में स्क्वायरिकल-शेप्ड (squircle-shaped) रियर कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिल सकता है। आइए अब इस अपकमिंग डिवाइस के सामने आए फीचर्स और डिजाइन के बारें में जानें।  

Redmi Note 15 SE 5G भारत में  कब होगा लॉन्च होगा?
Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए कंफर्म किया है कि- Redmi Note 15 SE 5G को भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव है, जो भारत में इसकी उपलब्धता की पुष्टि करता है। फोन का डिजाइन चीन-एक्सक्लूसिव New Year Cherry Red Edition का रीब्रांडेड वर्ज़न लग रहा है।

य़े भी पढ़े-ः कल Samsung ला रहा दो 5G स्मार्टफोन: बजट में मिलेंगे 5,000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स

लीक के अनुसार, Redmi Note 15 SE 5G लाल रंग में आएगा और इसका फ्रेम गोल्ड कलर का होगा। बैक पैनल के बीच में Redmi ब्रांडिंग नजर आएगी। इसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश वाला स्क्वायरिकल रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जो फ्रेम के रंग के अनुसार फिनिश किया जाएगा।

Redmi Note 15 5G की कीमत और फीचर्स 
Redmi Note 15 5G को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया गया था। बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹22,999 थी, जबकि 256GB वेरिएंट ₹24,999 में उपलब्ध था। वर्तमान में यह फोन भारत में ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल कलर ऑप्शन में बिक रहा है।

ये भी पढ़े-ः Vivo T5x 5G की सेल शुरू: ₹2000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहा 7,200mAh बैटरी, 44W चार्जिंग फोन, देखें डिटेल

Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच (1,080 x 2,392 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 SoC से पावर्ड है, जिसमें 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। रियर कैमरा सेटअप में 108MP मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं। बैटरी की क्षमता 5,520mAh है।